Muzaffarpur News
Advertisements

रघई पुल पर अपराधियों ने एक युवक को अहले सुबह गोली मार दी. गोली मारने की घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे तब तक अपराधी भाग निकले.

Muzaffarpur 4 September : मुजफ्फरपुर के सिवाय पट्टी में एक बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. मुजफ्फरपुर में सिवई पट्टी के रघई पुल पर अपराधियों ने एक युवक को अहले सुबह गोली मार दी. गोली मारने की घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे तब तक अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों ने गोली लगने वाले युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कहां कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई.


मृत्यु के समाचार के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई. मुजफ्फरपुर के सिवाय पट्टी के रघई पुल पर युवक काटी से अपने घर लौट रहा था. उसके साथ एक मित्र भी बाइक पर सवार था. इसी बीच बाइक सवार तीन युवक ने उन्हें रघई पल पर घेर लिया .देवलिया दोनों बाइक सवारों में झड़प होने के बाद गोली एक युवक को गोली मार दी गई. गोली मारने के बाद अपराधी लोगों को डराते हुए भाग निकले. मृतक की पहचान 18 वर्षीय बिट्टू कुमार के रूप में हुई है.

मृतक के परिजनों ने यह भी बताया कि जिस एंबुलेंस में उसे मेडिकल ले जाया गया था उस वह बार-बार कह रहा था कि यह मेडिकल कॉलेज में नहीं बच पायेगा. इसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाइए उसकी जोर-जबर्दस्ती पर आहियापुर के निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया ₹11000 देकर. तब तक बिट्टू की मौत हो गई. छानबीन पर परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. मृतक और उसका मित्र अनिल साथ में प्रेमिका से मिलने गए थे. इसी दौरान देर रात अपराधियों ने रघई पुल पर उसे गोली मार दी. सिवाय पट्टी पुलिस छानबीन कर रही है .

Advertisements

#crime #crimenews #muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.