www.goltoo.in

LS College में पुुलवामा में शहीद हुए जवानों के शहादत की छठी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा

February 14, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-02-14T174643.459

Muzaffarpur 14 February : LS College लंगट सिंह कॉलेज में जम्मू- कश्मीर के पुुलवामा में शहीद हुए जवानों के शहादत की छठी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. गांधी पार्क में हुए इस सभा की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि राष्ट्र को अपने सैनिकों व जवानों की वीरता पर गर्व है. देश के सैन्य बलों व जवानों ने सदा अपनी अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय दिया है.

LS College पुुलवामा बलिदान की छठी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा

मातृभूमि की रक्षा के लिए वीर सपूतों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान समाज के सभी वर्गो के लिए प्रेरणास्पद और अनुकरणीय है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और देश की रक्षा जरूरती पर प्रो राय ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देकर ही रक्षा उपकरणों और तकनीकों में आत्मनिर्भता प्राप्त की जा सकती है. प्रो राय ने आगे कहा कि आज के समय में दुनिया भर में रक्षा तकनीक में तेजी से बदलाव हो रहा है.

LS College पुुलवामा बलिदान की छठी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा
LS College पुुलवामा बलिदान की छठी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा

ऐसे में अपने देश के लिए यह ज़रूरी है कि वह अपनी रक्षा आवश्यकताओं के लिए दूसरे देशों पर निर्भर न रहे. तकनीकी आत्मनिर्भरता ही हमें आतंकवाद और सीमा पार के किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम बना सकती है. उन्होंने कहा भारत सरकार रक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, यह एक सराहनीय कदम है.


कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने कहा पुलवामा हमले के बाद में देश की सशस्‍त्र सेनाओं ने सीमा पार से हुए इस हमले का सीमा पार जाकर मुहंतोड़ जवाब दिया और यह संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है. शोक सभा मे मौजूद 2/32 बिहार बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति से ओत प्रोत काव्यपाठ और संभाषण की प्रस्तुति भी की. शोकसभा में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. श्रद्धांजलि सभा मे प्रो एनएन मिश्रा, डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all