Sports
Advertisements

Muzaffarpur 17 December : स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योगा संस्थान द्वारा दिनांक 19.12.24 से 22.12.24 तक ऐतिहासिक लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित किए जाने वाले 2nd SBI Muzaffarpur Sports Festival द्वितीय एस. बी.आई.मुजफ्फरपुर मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल की तैयारी अंतिम चरण में है ।

Muzaffarpur Sports Festival

Muzaffarpur Sports Festival Symbolic Archive image
Muzaffarpur Sports Festival Symbolic Archive image

स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के पदाधिकारियों , सदस्यों , खिलाड़ियों व विभिन्न खेल संघटनों के पदाधिकारियों व तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा एल एस कॉलेज परिसर स्थित मुख्य मैदान , टेनिस कोर्ट मैदान , बैडमिंटन हॉल तथा टी टी हॉल में आयोजित होने वाली सभी आठ खेल स्पर्धाओं – एथलेटिक्स , फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो -खो , टेबल टेनिस व टग आफ़ वॉर की प्रतियोगिता बालक व बालिकाओं के लिए U-10, U-12, U-14 व U-16 की तैयारी लगभग पूरी कर की गई है |इस आयोजन में लगभग 2500खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है ।

Muzaffarpur Sports Festival Symbolic Archive image
Muzaffarpur Sports Festival Symbolic Archive image

खिलाड़ियों की एंट्री लगातार प्राप्त हो रही है , अब तक 145 टीमों की इंट्रो प्राप्त हो चुकी है , जिसका आधुनिक सॉफ्टवेर के माध्यम से डेटा बेस तैयार किया जा रहा है ।
खिलाड़ियों को 19.12.24 को प्रातः 9.00 बजे मैदान में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है । प्रतियोगिताएँ 10.00 बजे प्रारंभ होंगी ।

Advertisements

मार्च पास्ट व शपथ के साथ उदघाटन का समय 11.20 निर्धारित किया गया है । उक्त अवसर पर श्री रवींद्रन शंकरण , आई.पी.एस. महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व प्रो दिनेश चंद्र राय , कुलपति बिहार विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में तथा अन्य कई गणमान्य विशिष्ट अतिथि के रूप के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ायेंगे ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.