www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा पर परिसंवाद का आयोजन

December 21, 2024 | by Goltoo

goltoo-2024-12-21T074219.393

Muzaffarpur 21 DEcember : B.R.A. Bihar University, मुज़फ्फरपुर और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास,बिहार के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय अतिथिगृह सभाकक्ष में भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित परिसंवाद का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के क्षेत्र संयोजक प्रो विजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

B.R.A. Bihar University और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने अध्यक्षता की जबकि विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो बी एस राय ने विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।परिसंवाद का संचालन भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक और यूजीसी एम एम टी टी सी के उपनिदेशक डॉ राजेश्वर कुमार ने किया। इस परिसंवाद की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत सह संयोजक डॉ हरीश दास ने की, जबकि स्वागत भाषण श्री कृष्ण महिला कॉलेज,मोतिहारी के प्राचार्य प्रो पंकज कुमार ने की।इस अवसर पर एल. एस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ,आर बी बी एम कॉलेज, मुजफ्फरपुर की प्राचार्य प्रो.ममता रानी, एस आर पी एस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार सिंह ,भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय,मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार वर्मा , इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो राजीव कुमार, हिन्दी विभाग के प्रोफेसर प्रमोद कुमार सहित दर्जनों प्राध्यापकों ,विश्वविद्यालय के अधिकारियों सहित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

B.R.A. Bihar University और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास
B.R.A. Bihar University और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास

मुख्य अतिथि प्रो विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के द्वारा आयोजित नालंदा ज्ञानकुंभ में बी आर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर की भूमिका काफी प्रशंसनीय रही है।यह बिहार का पहला विश्वविद्यालय है,जो भारतीय ज्ञान परंपरा की पुनर्स्थापना हेतु जनजागरण भी कर रहा है और अकादमिक दृष्टि से भी सेल बनाकर काम को आगे बढ़ा रहा है।

कुलानुशासक प्रो बी एस राय ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के साथ मिलकर बाबासाहेब भीमराव अंबेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर भारतीय ज्ञान परंपरा के क्रियान्वयन हेतु प्रयास करेगा और जल्द ही इस दिशा में एक सकारात्मक वातावरण बनेगा।इस अवसर पर अध्यक्षीय भाषण करते हुए कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की भूमिका प्रशंसा योग्य है।

B.R.A. Bihar University और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास
B.R.A. Bihar University और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास

नालंदा ज्ञानकुंभ के उपरांत क्रियान्वयन की दृष्टि से भी बाबासाहेब भीमराव अंबेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर अग्रणी भूमिका निभाएगा और शीघ्र ही विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की स्थापना करके इस दिशा में आगे बढ़ेगा।इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर भारतीय ज्ञान परंपरा के सेल को गठित करने के बाद कॉलेज स्तर पर भी इसे क्रियान्वित किया जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर के बीच एम . ओ.यू भी हुआ , जिसके अंतर्गत आगामी माह से भारतीय ज्ञान परंपरा के क्रियान्वयन हेतु विशेष प्रयास आरम्भ किया जाएगा।

परिसंवाद में लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ,शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के कार्यकर्ता और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय,पटना के सीनेटर श्री अजय यादव,प्रांत संयोजक डॉ दयानंद मेहता,श्री गौरव पंवार,श्री अभय कांत श्रीवास्तव,श्री आकाश मोदी ,डॉ प्रशांत राय इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all