Headlines

B.R.A. Bihar University 95वें फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का समापन

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 22 December : B.R.A. Bihar University, मुज़फ्फरपुर के यूजीसी- एम. एम. टी. टी .सी के द्वारा आयोजित 95वें फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम के समापन सत्र में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के सचिव श्री वैद्यनाथ यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

B.R.A. Bihar University Faculty Induction

इस सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रॉक्टर प्रो विनय शंकर राय और एल. एस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय उपस्थित रहे। समापन सत्र में स्वागत भाषण करते हुए यूजीसी एम एम टी टी सी के निदेशक प्रो राजीव कुमार झा ने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि शिक्षा विभाग के सचिव ने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया और पधारे।

B.R.A. Bihar University Faculty Induction
B.R.A. Bihar University Faculty Induction

विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर यूजीसी एम. एम. टी. टी. सी की आधारभूत संरचना हेतु पूरा सहयोग करेगा शिक्षा विभाग:श्री वैद्यनाथ यादव

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शिक्षा सचिव श्री वैद्यनाथ यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का एम. एम. टी. टी. सी शिक्षकों के समग्र प्रशिक्षण का केंद्र बनाया जाना चाहिए।सिर्फ अकादमिक परिसंवाद और प्रशिक्षण से समग्र विकास नहीं होगा। सुबह से ही दिनचर्या ऐसी बननी चाहिए कि योग,व्यायाम और नैतिक मूल्यों के लिए भी उसमे समावेश हो।इस अवसर पर शिक्षा सचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय यदि प्रस्ताव भेजता है तो शिक्षा विभाग आधारभूत संरचना हेतु पूरा सहयोग करेगा।प्राक्टर प्रो बी एस राय ने कहा कि विश्वविद्यालय का एम एम टी टी सी राष्ट्रीय फलक पर अपना स्थान बनाए इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

B.R.A. Bihar University Faculty Induction
B.R.A. Bihar University Faculty Induction

इस अवसर पर प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि सिर्फ आधारभूत संरचना से काम नहीं चलेगा आवश्यकता है कि हम सब मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु प्रयास करें।

SKJ Law College
SKJ Law College

अंत में, उपनिदेशक डॉ राजेश्वर कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुलपति जी के प्रयास से विश्वविद्यालय का यूजीसी एम. एम. टी. टी. सी काफी समृद्ध हो रहा है।1987 से संचालित इस केंद्र में पहली बार कोई कुलपति अपना समय देकर कक्षा भी ले रहा है।इससे नए सहायक प्राध्यापको की प्रेरणा और ऊर्जा दोनों मिल रही है।

कोर्स के समन्वयक और गणित विभाग के सहायक आचार्य डॉ जितेश पति त्रिपाठी ने सत्र का संचालन किया और कहा कि हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है कि उदघाटन सत्र में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो गिरीश कुमार चौधरी जी का सान्निध्य मिला और आज शिक्षा सचिव श्री वैद्यनाथ यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रण को स्वीकार कर पधारे हैं।

मौके पर इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो राजीव कुमार,श्री सोनू कुमार,श्री ज्वाला कुमार और श्री दिलीप कुमार भी उपस्थित रहे।