Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 December : RDS College आरडीएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ अनुराधा पाठक को “सर्वश्रेष्ठ शोध आलेख” का पुरस्कार मिला।
मारवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर (बिहार) में आयोजित दर्शन परिषद, बिहार के 46 वें अधिवेशन के अवसर पर आरडीएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ अनुराधा पाठक को सर्वश्रेष्ठ शोध आलेख के लिए श्रीमती किरण देवी खटेड लाडनूं (राजस्थान) पुरस्कार से नवाजा गया। उनके शोध आलेख का शीर्षक है “भारतीय संस्कृति में परिवार की महत्ता”।

RDS College डॉ अनुराधा पाठक

ज्ञात हो कि दर्शन परिषद बिहार की दार्शनिक अवैतनिक संस्था है जो प्रतिवर्ष बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित करवाती है और सेमिनार आयोजित करने वाले संस्थान को वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है। दर्शनशास्त्र के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट काम करने वाले को पुरस्कार भी प्रदान करती है। सेमिनार में कुल डेढ सौ शोध पत्र पढ़े गए, जिसमें डॉ अनुराधा पाठक के शोध पत्र को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र की सूची में शामिल किया गया।

RDS College दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ अनुराधा पाठक को "सर्वश्रेष्ठ शोध आलेख" का पुरस्कार मिला
RDS College दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ अनुराधा पाठक को “सर्वश्रेष्ठ शोध आलेख” का पुरस्कार मिला

कॉलेज की प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ अनुराधा पाठक के इस उपलब्धि पर पूरा कॉलेज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisements

इस उपलब्धि के लिए डॉ नीलिमा झा, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ आर एन ओझा, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ एम एन रजवी, डॉ राजीव कुमार, डॉ मंजरी आनंद, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ आयशा जमाल, डॉ सुमन लता, डॉ पयोली, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ आनंद प्रकाश दुबे, डॉ सौरभ राज, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ हसन रजा, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ मनीष कुमार शर्मा, श्री पंकज भूषण, श्री निर्मल कुमार शर्मा, सोनी वर्मा,डेजी कुमारी, राजेश कुमार उर्फ गोलटू, मनीष कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.