RDS College नए वर्ष में बेहतर शिक्षा का केंद्र बनेगा रामदयालु सिंह कॉलेज: प्राचार्य डॉ अनिता सिंह
January 7, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 7 January : नए वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के सभागार में शिक्षक, शिक्षककेतर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर्मी की बैठक हुई। बैठक में सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने नए वर्ष में कॉलेज के चतुर्दिक विकास को लेकर समीक्षा बैठक की। सभी मिलकर कॉलेज विकास का रोड मैप तैयार करेंगे। प्राचार्य डॉ अनिता सिंह के नेतृत्व में पिछले वर्ष जो विकास कार्य की शुरूआत की गयी थी, उसे इस वर्ष सामूहिक प्रयास से पूरा किया जाएगा।
RDS College Staff Council Meeting

नए वर्ष में बेहतर शिक्षा का केंद्र बनेगा रामदयालु सिंह कॉलेज: प्राचार्य डॉ अनिता सिंह


कॉलेज के चतुर्दिक विकास के लिए डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ नीलिमा झा, सीनेटर डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ आर एन ओझा, डॉ एम एन रजवी, डॉ राजीव कुमार, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ ललित किशोर, श्री पंकज भूषण, श्री रामनाथ आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचार दिए। इसके साथ ही कॉलेज के अन्य शिक्षक, शिक्षककेत्तर कर्मचारी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के कर्मियों ने भी कॉलेज विकास के लिए अपने सुझाव दिए।


नैक समन्वयक डॉ रजनीकांत पांडे ने नैक की बेहतर तैयारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कॉलेज की सभी समितियों के सहयोग से नैक की बेहतर तैयारी की जाएगी ताकि बेहतर ग्रेड प्राप्त हो सके।

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि नए वर्ष में कॉलेज बेहतर शिक्षा का केंद्र बनेगा। पिछले वर्ष शुरू किए गए विकास कार्य योजनाओं को सबों के सहयोग से गति प्रदान की जाएगी। कॉलेज को सहयोगी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा इसको लेकर कई उन्नत संस्थाओं से एमओयू भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।

*सभी विभागों द्वारा नए वर्ष में ज्यादा से ज्यादा सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित कराये जाएंगे * स्मार्ट क्लास के माध्यम से चल रहे कक्षाओं को ज्यादा से ज्यादा अपडेट किया जाएगा। नए वर्ष में सभी विभागों को स्मार्ट क्लासेस से लैस किया जाएगा।
ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में Bihar University https://t.co/Gc3fgG5xI9 #Muzaffarpur @DineshCRai pic.twitter.com/w6Zbspq1qF
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 6, 2025
*कला और सांस्कृतिक उन्नयन के लिए विशेषज्ञों के माध्यम से छात्रों के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।
*खेल कमेटी के नेतृत्व में खेल एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्याधुनिक व्यवस्था की जाएगी।
*समय-समय पर पूर्व छात्र जुड़ाव कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
*छात्र शिक्षक एवं कर्मचारियों की उपलब्धियां को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
*परिसर की स्वच्छता और अध्यापन कक्षा की साज-सज्जा भी की जाएगी।
*प्लेसमेंट सेल के माध्यम से प्रतिभावान छात्रों को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
*लाइब्रेरी को और ज्यादा अत्याधुनिक बनाया जाएगा एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को भी अत्याधुनिक तरीके से अपडेट किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी शिक्षक, कर्मचारियों एवं अन्य कर्मियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ एम एन रजवी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्रुति मिश्रा ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all