National News
Advertisements

तिरुपति, 8 जनवरी: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर Tirupati Balaji Temple में मंगलवार रात भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। टिकट बुकिंग काउंटर पर टोकन के लिए लगी लंबी कतार में अचानक अफरातफरी मच गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Tirupati Balaji Temple

कैसे हुआ हादसा?
10 जनवरी को वैकुंठ एकादशी के मौके पर वैकुंठ द्वार खोला जाना था, जिसके दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु टिकट काउंटर पर टोकन लेने पहुंचे थे। करीब रात 9:30 बजे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे कई लोग कुचले गए और दम घुटने से भी मौतें हुईं।

Tirupati Balaji Temple में भगदड़, 6 की मौत, 200 से ज्यादा घायल
Tirupati Balaji Temple में भगदड़, 6 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

टोकन लेने के दौरान भगदड़ मची

Advertisements

घायलों की संख्या बढ़ सकती है
प्रशासन के मुताबिक घायलों की संख्या 200 के पार जा सकती है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
मंदिर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस दर्दनाक घटना से श्रद्धालुओं में रोष और दहशत का माहौल बना हुआ है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और अमीर तीर्थस्थलों में से एक है। ये आंध्र प्रदेश के सेशाचलम पर्वत पर बसा है।

#tirupati #tirupatibalaji

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.