Muzaffarpur Badminton Association के मेजबानी में स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रारंभ
January 10, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 10 January : Muzaffarpur Badminton Association मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के मेजबानी में स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रारंभ.
Muzaffarpur Badminton Association

दिनांक 10 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक स्थानीय आर डी एस कॉलेज स्थित बैडमिंटन हॉल में मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में अंडर 15 एवं 17 वर्ग में बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन राजीव कुमार शर्मा एम.डी हीरो,डॉ अनिता सिंह प्रिंसिपल आर.डी.एस कॉलेज, के.एन जायसवाल बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 26 जिलों से लगभग 350 खिलाड़ी बालक और बालिका वर्ग में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिये हैं।

इसकी जानकारी देते हुए जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नीरज कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के सारे मैच नॉक ऑउट बेसिस पे खेले जाएंगे।
मंच संचालन डॉ रविशंकर कुमार डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स आर. डी.एस कॉलेज के द्वारा किया गया।इस अवसर पर,निर्मल शर्मा, मधुकुंज कुमार,मनीष कुमार, मो तौकीर, विकास कुमार,करुणेश कुमार मौजूद रहे।
Moinul Haque Trophy रीजन-2 ग्रुप-B का रोमांचक मुकाबला https://t.co/kzNi1DzTHS #Moinulhaquetrophy #Muzaffarpur #areraj pic.twitter.com/Qwy9bDcQjM
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 7, 2025
आज के खेले गए मैचों के परिणाम।
मुजफ्फरपुर के रुद्रांश कुमार ने पटना के राजकुमार को 21–17 21– 16 से ,सहरसा के अनुज कुमार ने औरंगाबाद का हिमांशु शेखर को 21–15 और 21–12 से,कटिहार के यश ने मुजफ्फरपुर के हर्षित को 21- 11,21- 16 से , बेतिया के फजल इकबाल ने मुजफ्फरपुर के ही तेज राज को 21- 15, 21 15 से , औरंगाबाद के गुंजन कुमार ने बेतिया के रणविजय सिंह को 21- 14 ,21- 13 से , मुजफ्फरपुर के काव्य कश्यप ने कटिहार के संयम प्रकाश को 21–9 और 21–6 से , मुजफ्फरपुर के अयान अली ने पूर्णिया के ऋषभ पटेल को 21–11 और 21–12 से , पूर्णिया के अथर्व ने गया के अमन को 21–13,21– 19 से , मुजफ्फरपुर के आसान दीप ने बेतिया के अरहम अशरफ को 24 –22,21– 14 से, समस्तीपुर के अर्णव ने खगड़िया के अब्दुल को 21–16, 21–7 से, समस्तीपुर के शशांक ने नालंदा के आदर्श को 21 –6 17– 21,21– 19 से , बेतिया के फैसल ने औरंगाबाद के रिहान को 21 –10,21 –15 से, मुजफ्फरपुर के प्रांजल वीर ने गया कि आयुष नारायण को 21– 14,21 –16 से , औरंगाबाद के आयुष राज ने समस्तीपुर के हंसराज को 21– 11,21–17 से, खगड़िया के रौनक कुमार ने मुजफ्फरपुर के अंकुश कुमार को 21–13, 21–13 से हराकर अगले चक्कर में प्रवेश किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all