Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur News 10 June : शहर के प्रसिद्ध रूप बसंत होटल के मालिक रणजीत जी का आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब वह रामदयालु स्थित हाईवे पर बुलेट बाइक से सवारी कर रहे थे। अचानक हुई दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Muzaffarpur News रामदयालु सड़क दुर्घटना में निधन

Muzaffarpur News  रामदयालु सड़क दुर्घटना में निधन

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते रामदयालु चौक के पास हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मुजफ्फरपुर हाजीपुर पटना हाईवे पर लम्बा जाम लगा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और यातायात सुचारू करने की कोशिश में जुट गई।

रणजीत जी के निधन की खबर से उनके परिजन, मित्र और व्यवसायिक समुदाय में गहरा शोक फैल गया है। लोग रूप बसंत होटल के मालिक को एक मिलनसार और व्यवहारकुशल व्यक्ति के रूप में जानते थे। उनका इस तरह अचानक चला जाना पूरे मुजफ्फरपुर के लिए एक बड़ी क्षति है।

Advertisements

You may also like to read…

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.