www.goltoo.in

RDS College के भूगोल विभाग के छात्र शैक्षणिक एवं भौगोलिक भ्रमण पर वाल्मीकिनगर रवाना

January 10, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-01-10T220003.605-1

Muzaffarpur 10 January : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के भूगोल विभाग के छात्र वाल्मीकिनगर के शैक्षणिक एवं भौगोलिक भ्रमण पर रवाना.

RDS College के भूगोल विभाग के छात्र

RDS College के भूगोल विभाग के छात्र शैक्षणिक एवं भौगोलिक भ्रमण पर  वाल्मीकिनगर रवाना
RDS College के भूगोल विभाग के छात्र शैक्षणिक एवं भौगोलिक भ्रमण पर वाल्मीकिनगर रवाना
RDS College के भूगोल विभाग के छात्र शैक्षणिक एवं भौगोलिक भ्रमण पर  वाल्मीकिनगर रवाना
RDS College के भूगोल विभाग के छात्र शैक्षणिक एवं भौगोलिक भ्रमण पर वाल्मीकिनगर रवाना

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के भूगोल विभाग के छात्र वाल्मीकिनगर के शैक्षणिक एवं भौगोलिक भ्रमण पर निकले हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. गणेश कुमार एवं श्री नितेश कुमार कर रहे हैं। इस तीन दिवसीय शैक्षणिक यात्रा पर कुल 40 छात्र निकले हैं।

उल्लेखनीय है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व भारत में हिमालय के तराई वनों की सबसे पूर्वी सीमा बनाता है और बिहार का एकमात्र बाघ अभयारण्य है। गंगा के मैदानों के जैव-भौगोलिक क्षेत्र में स्थित इस वन में भाबर और तराई दोनों परिदृश्य हैं। यह रिजर्व बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। जिले का नाम दो शब्दों- “चम्पा” और “अरण्य” से लिया गया है, जिसका अर्थ है “चम्पा के पेड़ों का जंगल।” आगंतुकों के लिए रिजर्व में तीन अलग-अलग प्रवेश बिंदु हैं।

RELATED POSTS

View all

view all