Sports
Advertisements

Kathmandu 22 January : Jai Nepal T20 Cup जय नेपाल T20 कप में आज का दूसरा मैच बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी और पूर्वांचल यूनिवर्सिटी,नेपाल के बीच त्रिभुवन विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मुकाबले में बिहार यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 178 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।

Jai Nepal T20 Cup बिहार यूनिवर्सिटी की बल्लेबाजी का जलवा

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार यूनिवर्सिटी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बनाए।

  • चंद्रप्रकाश ने 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
  • विशाल राज ने 44, आदर्श कुमार ने 32, और सचिन कुमार ने 25 रनों का योगदान दिया।
    पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के गेंदबाजों में अमित कुमार ने तीन विकेट चटकाए, जबकि नितेश, धीरज, और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया।
Jai Nepal T20 Cup : बिहार यूनिवर्सिटी ने दर्ज की पहली जीत, पूर्वांचल यूनिवर्सिटी को 178 रनों से हराया
Jai Nepal T20 Cup : बिहार यूनिवर्सिटी ने दर्ज की पहली जीत, पूर्वांचल यूनिवर्सिटी को 178 रनों से हराया

पूर्वांचल की बल्लेबाजी धराशायी

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल यूनिवर्सिटी,नेपाल की टीम केवल 11.4 ओवर में 34 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दो अंकों का स्कोर नहीं बना सका।

Advertisements
  • अमित कुमार ने 9 और अभय ने 7 रनों का योगदान दिया।
    बिहार यूनिवर्सिटी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया:
  • रोहन कुमार ने 4 विकेट, विशाल राज ने 3, इमरान हाशमी ने 2, और मोहम्मद आदिल ने 1 विकेट झटके।

कुलपति और टीम प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

बिहार यूनिवर्सिटी की इस अभूतपूर्व जीत पर बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, खेल सलाहकार डॉ. संजय सिन्हा, क्रीड़ा सचिव डॉ. कांतेश कुमार,तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महविद्यालय के संयुक्त सचिव मनीष कुमार, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संजय वर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

आगे का कार्यक्रम

बिहार यूनिवर्सिटी की टीम पहली बार विदेशी धरती पर जय नेपाल T20 कप में हिस्सा ले रही है।

  • टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम को त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से हार का सामना करना पड़ा था।
  • अगला मुकाबला 26 जनवरी को सुबह 9:00 बजे ढाका यूनिवर्सिटी, बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

टीम प्रबंधन

  • कप्तान: आदिल सिद्दीकी
  • कोच: रंजन कुमार
  • टीम मैनेजर: सन्नी कुमार
  • टीम कोर्डिनेटर महेंद्र प्रसाद

टीम ने जीत के बाद अगले मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.