Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 January : LS College लंगट सिंह कॉलेज में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य आयोजन राजेंद्र स्मृति पार्क में हुआ जहा प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली.

LS College में 76वाँ गणतंत्र दिवस

LS College में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
LS College में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में प्रो राय ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान है. उन्होंने मौजूद छात्रों से कहा हमें अपने भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना है तब युवा पीढ़ी को आगे आना होगा. हमें अपने भारत देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता, जैसे चीजों को अच्छी तरह समझना होगा और इनका हल निकालने की दिशा में सार्थक पहल करना होगा तभी हम पुनः विश्वगुरु बनने का सपना पूरा कर सकते हैं.

LS College में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
LS College में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

उन्होंने कहा की कॉलेज छात्रों के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है तथा शिक्षको , कर्मचारियों और छात्रों के प्रयास से काफी हद तक इसमें सफलता मिली है. इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत बिस्तृतिकरण और मेंटेनेंस के काम पूरे किए गए हैं तथा इस वर्ष कई नई परियोजनाओं के लिए कॉलेज प्रशासन के प्रयासों को संबंधित विभागो से काम प्रारंभ है, तथा जल्द ही इनके पूरा हों जाने की उम्मीद है.

Advertisements

प्रो राय ने परिसर में मौजूद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया. कॉलेज सभागार में एनसीसी और एनएसएस के छात्रों द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्राचार्य प्रो राय ने सम्मानित भी किया.


मौके पर प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो जयकांत सिंह, प्रो सुनील मिश्रा, एनओ डॉ राजीव कुमार, डॉ रितुराज कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ नवीन कुमार, ऋषि कुमार सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.