Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 January : आज दिनांक 26/01/2025 दिन रविवार को Bharti Teachers Training College भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय प्रांगण में सबसे पहले भारत माता की पूजा की गई।

Bharti Teachers Training College में गणतंत्र दिवस

Bharti Teachers Training College में गणतंत्र दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया
Bharti Teachers Training College में गणतंत्र दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया
Bharti Teachers Training College में गणतंत्र दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया
Bharti Teachers Training College में गणतंत्र दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया

उसके बाद झंडोत्तोलन प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह, अध्यक्ष प्रो सत्य नारायण गुप्ता जी ने किया। राष्ट्रीय गान के बाद महाविद्यालय के फिजिकल प्राध्यापक श्री प्रवाल बेरा जी ने बीएड और डी एल एड के विद्यार्थियों ने झाँकी निकाली।

Bharti Teachers Training College में गणतंत्र दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया
Bharti Teachers Training College में गणतंत्र दिवस को बहुत धूमधाम से मनाया गया

उसके बाद महाविद्यालय के प्रभारी डॉ राजेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश सचिव ने देश की स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के ऊपर अपना बौद्धिक दिया और विद्यार्थियों को समझाया कि हम सभी देशवासियों को कितनी कठिनाई का सामना करने के बाद यह आजादी मिली है और हम तब अपने देश में गणतंत्र लागू कर सके है महाविद्यालय की विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस के ऊपर भाषण, स्वागत गीत कविता गीत और नृत्य का आयोजन किया और इस सभी कार्यक्रमों को तैयार करने के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ मिनी कुमारी, डॉ मंजू कुमारी डॉ अनामिका रानी, श्री संजय कुमार गुप्ता ने कई दिनों से लगे हुए थे महाविद्यालय प्रांगण और वंदना सभागार की सजावट महाविद्यालय के फाइन आर्ट्स के प्राध्यापक श्री मनोज कुमार जी ने बहुत अच्छे ढंग से सजावट करवाया इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की गई । इस कार्यक्रम का मंच संचालक महाविद्यालय के डी एल एड की छात्र अध्यापिका सुश्री विधि रानी ने बहुत अच्छे ढंग से किया ।

Advertisements
Bharti Teachers Training College

महाविद्यालय के इस रंगारंग उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया और अंत में इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों, विद्यार्थीयों, प्राध्यापकों और कार्यकर्ताओं का महाविद्यालय के डीएलएड के विभाग अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण श्री सरोज कुमार, श्री सुधीर कुमार ठाकुर, श्री हितेंद्र कुमार, श्रीमती प्रतिमा कुमारी और कार्यकर्ताओं श्री इंद्रभूषण झा,श्री दीपक कुमार, दीपक कुमार दीपू, श्री कमलेश कुमार सिंह, श्री विनोद मल्लिक, श्री रमन पाठक, श्री दीपक कुमार सिंह ,श्री सोनू कुमार सभी ने सहभागिता देकर इसको सफल बनाया । इस गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रमुख डॉ सौरभ ने बनाया और सभी लोगों की मेहनत से इस कार्यक्रम को बहुत धूमधाम से मना कर अपने देश की उन्नति में अपना सहयोग दिया । इस गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का अंत वंदे मातरम के साथ किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.