LS College के बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन विभाग में फ्रेशर्स मीट सह फेयरवेल समारोह
January 28, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 28 January : LS College लंगट सिंह महाविद्यालय के बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन विभाग में मंगलवार को फ्रेशर्स मीट सह फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। सत्र 2021-24 में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी। वहीं सत्र 2024-25 में नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।
LS College के बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन

मुख्य अतिथि के रूप में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.प्रमाेद कुमार ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। उन्हाेंने कहा कि कॉलेज से उत्तीर्ण होने के बाद छात्र-छात्राएं रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न संस्थानों से जुड़ेंगे। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में जो सीखा है उसका इस्तेमाल कर कॅरियर को बेहतर बनाएं। विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय राजनीतिविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अमर बहादुर शुक्ला ने कहा कि यह छात्र-छात्राओं के लिए अहम समय है। छात्र-छात्राएं अच्छा करेंगे तो इससे संस्थान का मान बढ़ेगा।

डॉ ललित किशोर ने नवनामांकित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता के छात्र होने के नाते उनकी जिम्मेवारियां अधिक हैं। छात्र कॅरियर के साथ ही जीवन में भी कॉलेज में सीखी बातों को उतारें. वे निश्चय ही एक सफल नागरिक और पत्रकार बन जाएंगे।
विषय प्रवेश कराते हुए कोर्स समन्वयक डॉ राजेश्वर कुमार ने छात्रों को परिवार के रूप में जुड़ने और इसके महत्व से अवगत कराया। कहा कि सिर्फ आइना दिखाना पत्रकारिता का उद्देश्य नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सरोकार की पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विवि के पेंशन ऑफिसर डॉ अमानुल्लाह, डॉ गौतम चंद्रा समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
LS College में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया https://t.co/YTFRNy81a4 #Muzaffarpur @LS_College @DineshCRai pic.twitter.com/aahi41WlAW
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 27, 2025
हर्ष मिस्टर और पायल मिस फ्रेशर्स :
प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित फ्रेशर्स मीट में चार चरणों से गुजरने के बाद मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन किया गया। हर्ष मिस्टर फ्रेशर्स बने तो पायल के सिर मिस फ्रेशर्स का ताज सजा। प्रथम वर्ष की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से समाज में बहू और बेटी के बीच किये जा रहे भेदभाव को दिखाया। नृत्य और संगीत से विद्यार्थियों ने समां बांध दिया। प्रथम सत्र का संचालन चंदन और शिवानी ने किया। वहीं दूसरे सत्र का संचालन साकिब सफल और श्रेया शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आदित्य राज, साहिल समेत अन्य की भूमिका रही।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all