Muzaffarpur News

LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गुरुवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन

Advertisements

Muzaffarpur 30 January : Ls College लंगट सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गुरुवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करना व सार्वजनिक स्थलों को साफ कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना

LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गुरुवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन
LS College की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गुरुवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन

अभियान की अगुवाई करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, अपितु एक उत्तरदायित्व है। हमारे एनएसएस स्वयंसेवक इस पहल के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ऋतुराज कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर, निकटवर्ती स्थलों तथा सड़क की सफाई झाड़ू, दस्ताने, मास्क एवं अन्य आवश्यक सामग्री के साथ की।

डॉ ऋतुराज कुमार ने कहा कि स्वयंसेवकों ने स्वच्छता से जुड़े नारों, पोस्टरों तथा जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को प्रेरित भी किया। “जन-जन का नारा है, भारत को स्वच्छ बनाना है” जैसे नारों के साथ एनएसएस का यह अभियान आगे बढ़ा। इस अभियान को सफल बनाने में एनएसएस के स्वयंसेवक मो. आफ़ताब, पलक रंजन, रजनीश कुमार, स्वाति कुमारी, अमित कुमार, श्वेता कुमारी, अंकित आनंद, न्यासा वर्मा, अर्णव आनंद तथा अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.