Muzaffarpur News

Muzaffarpur Cricket League में क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत

Advertisements

Muzaffarpur 30 January : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Cricket League जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबले में क्रिकेट अकादमी ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 108 रनों के बड़े अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket League

जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत।

गायत्री क्रिकेट क्लब को 108 रनों के बड़े अंतर से हराया।

शिवम ने खेली शानदार 103 रनों की शतकीय पारी।

सौरव ने भी 5 विकेट चटकाए।

Muzaffarpur Cricket League में क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत
Muzaffarpur Cricket League में क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत


आज स्थानीय पुलिस लाइन के खेल मैदान में क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में पांच विकेट के नुकसान पर 226 रनों का विशाल स्कोर खरा किया जिसमें शिवम ने शानदार 103 रनों की शतकीय पारी खेली वहीं सोनू ने 25 अभिनव आलोक ने 31 नमन ने 18 भारत में 13 एवं आयुष राज ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।
गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से रंजन ने दो अंकित ने एक एवं अमर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

जवाब में खेलने उतरी गायत्री क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22 ओवर में 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से विशाल ने सर्वाधिक 44 रन बनाए वहीं नवीन ने 10 अमर ने 10 एवं रितिक ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।

क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी में सौरभ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं नमन ने दो वासुदेव ने दो एवं सोनू ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट अकादमी के शिवम को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए दिया गया ।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सनी वर्मा एवं सचिन कुमार थे वही स्कोर की भूमिका में उज्जवल कुमार थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.