Muzaffarpur 30 September : आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को RBBM College में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किये गए राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘माई भारत (My Bharat)’ के तहत क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
RBBM College में हिंदी पखवाड़ा समापन एवं ‘माई भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किये गए राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘माई भारत (My Bharat)’ के तहत क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. मधु सिंह ने की। कार्यक्रम का स्वागत संवाद एवं विषय प्रवेश हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. हेमा ने किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्या महोदया ने हिंदी भाषा की गरिमा और महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्राओं को हिंदी पढ़ने, बोलने और सीखने के लिए प्रेरित किया। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. हेमा ने कहा कि – “वैश्वीकरण ने हिंदी को केवल भारत तक सीमित न रखकर वैश्विक बाजार से जोड़ दिया है। आधुनिक तकनीक और रोजगार से जोड़कर हम इसे शिखर तक पहुँचाने की कोशिश में हैं।”
हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका ने पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया तथा स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा रक्षा कुमारी ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया। मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अफरोज की मनोरंजक शायरी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

‘माई भारत’ कार्यक्रम का संचालन राजनीति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू सिंह ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘माई भारत’ मंच के संयोजक श्री संतोष और स्नेहा के द्वारा किया गया।
श्री संतोष कुमार ने ‘My Bharat’ क्विज़ प्रतियोगिता के संबंध में विशेष जानकारी दी l 100 से अधिक छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी विद्वत्ता का परिचय दिया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को ऑनलाइन प्रतियोगिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
RDS College में ‘रश्मिरथी’ के 75 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी, कविता के बदलावकारी प्रभाव और सामाजिक चेतना पर हुई चर्चा #rashmirathi #Muzaffarpur @brabu_ac_in https://t.co/Fo7dh3eoEx pic.twitter.com/lsfd6vMWRJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 30, 2026
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक – डॉ. रेणुबाला, डॉ. निशात फातिमा, डॉ. नीतू, डॉ. राजेश, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. पूजा, डॉ. मंजुल श्री, डॉ. विनीता आदि उपस्थिति रहीं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.