Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 February: आज दिनांक 4 फरवरी 2025 को 11:00 दिन में SKJ Law College एसकेजे लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर के सेमिनार हॉल में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य वक्ता डॉक्टर रवियांश कुमार मनोचिकित्सक सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर एवं डॉक्टर आकांक्षा जिला तकनीकी पदाधिकारी होमी भाभा कैंसर अस्पताल (TMH) मुजफ्फरपुर उपस्थित हुए.

SKJ Law College

SKJ Law College में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
SKJ Law College में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

मुख्य वक्ता डॉ रवियांश कुमार ने मनोरोग से संबंधित संभावनाओं एवं लक्षण के विषय में विस्तार से बताया. जिसमें जेनेटिक एवं जैविक, वैज्ञानिक कारक, पर्यावरण के कारक, मस्तिष्क क्षति एवं सामाजिक कारण सहित चिंता एवं चिंतन के प्रभाव पर चर्चा किया . साथ ही उक्त प्रभावों से मुक्त करने के स्वास्थ्य वर्धक तरीकों को विशेष रूप से बताया.
डॉक्टर आकांक्षा ने कैंसर के विभिन्न प्रकार एवं लक्षणों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कैंसर से बचाव के संसाधनों जैसे स्वस्थ जीवन शैली, पौष्टिक खाद्य पदार्थ, दैनिक जीवन शैली तथा मानसिक चिंतन मुक्त इत्यादि पर विस्तृत रूप से चर्चा किया.

SKJ Law College में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
SKJ Law College में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
SKJ Law College में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

इससे पहले महाविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर जयंत कुमार ने अतिथियों को स्वागत करते हुए कैंसर के प्रभाव पर विस्तार से बताया. प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा स्वास्थ्य के प्रति गंभीर सावधानी रखने की आवश्यकता है.

Advertisements

इस कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं में महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर बीएम आजाद, डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रोफेसर पंकज कुमार, डॉक्टर रवि रंजन राय, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, प्रोफेसर आर ए सहाय, डॉ अर्चना अनुपम, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर दीक्षा शशि, प्रोफेसर सौम्या साक्षी, प्रोफेसर चारु प्रियदर्शी, प्रोफेसर धनंजय पांडे, प्रोफेसर शिवम,श्री अशोक सिंह, श्री उज्जवल कुमार, श्री प्रेम भूषण कुमार, श्री बिट्टू कुमार सहित सभी शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर पंकज कुमार तथा धन्यवाद डॉक्टर एसपी चौधरी के द्वारा किया गया.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.