4th Lalit Vijay Memorial Football : Sports Club vs Vishal Bihar United FC
February 4, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 4 February : आज दिनांक 4 फरवरी 2025 को Lalit Vijay Memorial Football ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब हारनाटांड को तीन के मुकाबले चार गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
th Lalit Vijay Memorial Football
खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान मुजफ्फरपुर में चल रहे चतुर्थ ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्पोर्ट्स क्लब हर्नाटांड़ और विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया.

आज के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निर्मला साहू महापौर मुजफ्फरपुर नगर निगम ने विशिष्ट अतिथि श्री शिव शंकर प्रसाद समाजसेवी, श्री पंकज कुमार निर्देशक जीडी मदर स्कूल, डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज मुख्य संरक्षक मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, श्री राम नरेश ईश्वर उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब, राजीव सिंहा पूर्व सचिव बिहार राज्य शतरंज एसोसिएशन, सुनील कुमार सिंह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, अनिल कुमार सिंह उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, चंद्र शेखर कुमार उर्फ चंदू जी आयोजन सचिव एवं अन्य खेल प्रेमी दर्शकों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मार कर किया गया।
मैच शुरू होने के पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय ललित कुमार आर्य के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा कर पुष्पांजलि दी गई सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ मोमेंटो एवं प्रतीक चिन्ह देकर टूर्नामेंट सचिव शैलेंद्र कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।

दोनों ही टीमें काफी अच्छे एवं तेज खेल का प्रदर्शन किया खेल के तीसरे मिनट में ही विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 16 सुब्रतो के द्वारा गोल का अपने टीम को एक शून्य से बढ़त दिल दिया । हरना टांड़ की टीम द्वारा भी पलटवार किया गया और खेल के 39 वे मिनट में जर्सी नंबर 3 रोहन के द्वारा गोल कर स्कोर बराबर कर दिया गया मध्यांतर तक दोनों टीम एक-एक गोल से बराबरी पर थी.

मध्यांतर के पश्चात दोनों ही टीमें एक दूसरे पर गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुए खेल के समाप्ति बाद निर्णायक के द्वारा टाइब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें दोनों ही टीमों को पांच पांच पेनल्टी शॉट मारने को दिया गया जिसमें विशाल बिहार यूनाइटेड के जर्सी नंबर 17 चंचल कुमार जर्सी नंबर 24 वापी जर्सी नंबर 25 विपुल कुमार ने अपनी टीम के लिए गोल किया और जर्सी नंबर 27 और जर्सी नंबर 2 सूरज के द्वारा बाल बाहर मार दिया गया।

स्पोर्ट्स क्लब हारनाटांड के जर्सी नंबर 3 रोहन और जर्सी नंबर 6 नारायण के द्वारा अपनी टीम के लिए गोल किया गया लेकिन जर्सी नंबर 10 अजीत कुमार जर्सी नंबर 5 कमलेश कुमार जर्सी नंबर 11 सूरज कुमार के द्वारा बाल बाहर मार दिया गया ।इस प्रकार टाइप ब्रेकर में विशाल बिहार यूनाइटेड क्लब के पक्ष में तीन और हर्नाटांड़ स्पोर्ट्स क्लब के पक्ष में दो गोल हुए खेल के अंत में विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड को तीन के मुकाबले चार गोलों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी से दिनांक 6 फरवरी 2025 को होगा।

आज के मैच में बेस्ट 22 का पुरस्कार के रूप में ₹500 जर्सी नंबर 3 रोहन स्पोर्ट्स क्लब हर्नाटांड़ को राजीव कुमार सिन्हा के द्वारा प्रदान किया गया। आज के मैच के दौरान मैच का संचालन अजीत कुमार सिंह के द्वारा किया गया ।

आज के मैच में निर्णायक के रूप में असगर हुसैन (बिहार रेफरी) मोहम्मद करार( बिहार रेफरी) अमोद कुमार (बिहार रेफरी )एवं चौथे रेफरी के रूप में अलीमुद्दीन (बिहार रेफरी )तथा मैच कमिश्नर के रूप में नौशादुल हसन ने अपनी भूमिका निभाई।
Muzaffarpur District Cricket League का शानदार आगाज https://t.co/SVKAicgwJr #Muzaffarpur #Cricket pic.twitter.com/Sz3NAmjV7I
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 4, 2025

खेल के दौरान फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर के रूप में डॉक्टर अंजना एवं सोनू कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।
टूर्नामेंट सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कल दिनांक 5 फरवरी 2024 को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर बनाम यूनाइटेड फुटबॉल क्लब सिवान के बीच दिन के 2:00 बजे से खेला जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all