Sports
Advertisements

Muzaffarpur Sports News 17 May : आज दिनांक 17 मई 2023 को 11:00 बजे अपराहन से महाविद्यालय क्रीडा परिषद के तत्वाधान में एलएस कॉलेज इंटर बैच बेडमिंटन महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता के सेमी फाइनल एवं फाइनल मुकाबले के मैच खेले गये ।

Muzaffarpur Sports News LS College Inter Batch Badminton Women and Men Competition
Muzaffarpur Sports News LS College Inter Batch Badminton Women and Men Competition

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा यह सच है कि प्रोफेशनल प्लेयर बनने के लिए लगातार कई घंटे अपनी प्रैक्टिस को देने होते हैं और अपनी फिजिकल फिटनेस का भी ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन पढ़ाई से समझौता करना कहीं से भी समझदारी नहीं है क्योंकि कुछ चुनिंदा खिलाड़ी ही नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना पाते हैं। ऐसे में पढ़ाई से समझौता करने पर दूसरे ऑप्शंस भी खत्म हो जाते हैं। इसीलिए खेल के साथ पढ़ाई में भी उतनी ही सफलता प्राप्त करनी चाहिए ।

Muzaffarpur Sports News LS College Inter Batch Badminton Women and Men Competition
Muzaffarpur Sports News LS College Inter Batch Badminton Women and Men Competition

इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो सुरेन्द्र राय, उपाध्यक्ष डॉएस एन अब्बास कैफ़ी , डॉ नवीन कुमार, डॉ इम्तियाज, संयोजक साहित्य ,अंकित ,बेडमिंटन प्रशिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी समरेश कुमार,एवं महाविद्यालय के खेल प्रेमी ,कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisements
Muzaffarpur Sports News LS College Inter Batch Badminton Women and Men Competition
Muzaffarpur Sports News LS College Inter Batch Badminton Women and Men Competition

फाइनल राउंड का परिणाम

पुरुष वर्ग के फाइनल राउंड का परिणाम इस प्रकार रहा :
पहले स्थान पर स्नातक कला तृतीय वर्ष के छात्र साहित्य मनोज रहे l
दूसरे स्थान पर स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र विवेक कुमार जबकि तीसरे स्थान पर स्नातक वानिज्य तृतीय वर्ष के छात्र अंकित कुमार रहे l

Muzaffarpur Sports News LS College Inter Batch Badminton Women and Men Competition
Muzaffarpur Sports News LS College Inter Batch Badminton Women and Men Competition

महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर स्नाकोत्तर विज्ञान की छात्रा नाहीद अफसान दूसरे स्थान पर स्नातक कला द्वितीय वर्ष की छात्रा आराधना झा एवं तृतीय स्थान पर स्नातक कला प्रथम वर्ष की छात्रा मासूम कुमारी रही ।

अन्य आउटडोर गेम्स के आयोजन होने की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। इस आसय की जानकारी क्रीडा निदेशक महेंद्र प्रसाद ने दी साथ ही सभी विजेताओं को दैनिक अभ्यास जारी रखने की सलाह भी दी जिससे आगामी अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में परिणाम अच्छा हो सके l

#badminton #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.