Bihar University News डॉ संजय कुमार सुमन ने सिंडिकेट सदस्य हेतु भरा नामांकन प्रपत्र
March 26, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 26 March : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं सीनेट सदस्य डॉ संजय कुमार सुमन ने सिंडिकेट सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
- उन्होंने प्रोफेसर एवं रीडर कैटेगरी में ओबीसी कोटा से एक सीट के लिए कुलसचिव कार्यालय में अपना पर्चा भरा।
Bihar University सीनेट चुनाव में भारी मतों से जीत के बाद सिंडिकेट सदस्य के चुनावी मैदान में डॉ संजय कुमार सुमन

- 25 सितंबर 2024 को सीनेट सदस्य के रूप में प्रथम वरीयता के सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज करने वाले डॉ संजय कुमार सुमन अब सिंडिकेट चुनाव में उतरे हैं।
- शिक्षक संवर्ग में कुल चार सीटों के लिए चुनाव होना है।

Bihar University मनोविज्ञान विभाग में राष्ट्रीय सेमिनार https://t.co/pHJr98okcp #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/BgsLsnz2Gm
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 26, 2025
सिंडिकेट चुनाव: 12 अप्रैल को मतदान, उसी दिन होगा परिणाम घोषित
12 अप्रैल को मतदान और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।
सिंडिकेट चुनाव में प्रोफेसर एवं रीडर कैटेगरी में दो सीटें हैं, जिनमें एक सामान्य कोटि व दूसरी ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
लेक्चरर कैटेगरी में भी दो सीटें हैं, जिनमें एक सामान्य कोटि और एक एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2025 है।
नामांकन की स्क्रुटनी 8 अप्रैल को होगी, नामांकन वापसी की तिथि 11 अप्रैल निर्धारित है।
You may also like to read
1.Bihar University मनोविज्ञान विभाग में राष्ट्रीय सेमिनार विषय ” प्लैगरिज्म-फ्रोम सिंपल चेक्स टू एआइ पावर टूल्स “का आयोजन https://goltoo.in/wp/bihar-university-psychology-department-seminar/
2.LS College में पीजी में नव नामांकित छात्रों की कक्षा प्रारंभ https://goltoo.in/wp/ls-college-pg-classes-start/

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all