Bihar News
Advertisements

कुछ दिन में बनने वाला था डीएम पर निकला नकली एडीएम


Muzaffarpur 20 March : मुजफ्फरपुर के शांति विहार कॉलोनी से एक नकली एडीएम को गिरफ्तार किया गया है. जी हां इनका प्रमोशन होना था,जल्द ही डीएम बनने वाले थे, मगर पुलिस के हत्थे चढ़ गए और निकले नकली.

Fake ADM Akash Kumar

मुजफ्फरपुर के सदर थाना के शांति विहार कॉलोनी में एक नकली एडीएम को गिरफ्तार किया गया है. हैरानी की बात तो यह है कि जब पुलिस गिरफ्तार करने शांति विहार कॉलोनी पहुंचे तो पुलिस पर ही तान दी नकली पिस्तौल. सब इनस्पेक्टर शैलेंद्र झा और मणि भूषण कुमार ने एक झटके में उन्हें कब्जे में कर उसके हाथ से पिस्तौल को छीन लिया. पुलिस को बाद में पता चला, पिस्टल नकली थी. पटना के गर्दनीबाग के रहने वाला फर्जी एडीएम का नाम आकाश कुमार है.

Advertisements
This image has an empty alt attribute; its file name is rojgar.jpg
Rozgar(Naukri) Paana ab hua Aasaan!Wo bhi bilkul free.
Download kre rozgarkhoj Apps.

आकाश कुमार के रूप में पहचान हुई है. फर्जी एडीएम बन कर एक विधवा से भी शादी कर ली और उनके पैसे और जब जमीन बेचकर पैसे भी अपने अकाउंट में रख लिए.सदर थाने के शांति विहार कॉलोनी में आकाश कुमार अपनी पत्नी प्रभा के साथ रहता है. इसी घर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. अपने करीबी लोगों को यह भी बता चुका था कि वह जल्द ही जिलाधिकारी बन जाएगा.

Bihar Govt. Fake Id

आकाश कुमार के घर की तलाशी में कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुए कटिहारऔर मुजफ्फरपुर एडीएम का नेम प्लेट, मुजफ्फरपुर समाहरणालय लिखा एक प्लेट, कई नकली दस्तावेज, दो नकली पिस्टल, कई मेडल, लाल बत्ती, बिहार सरकार का एक आई कार्ड, और चाकू भी बरामद हुआ है.

Fake Name Plates seized from Akash Kumar

पुलिस को कुछ दिनों से उस पर शक था. सदर थाना मुजफ्फरपुर में कई बार किसी काम या पैरवी को लेकर पहुंचता रहता था. थाना के इंस्पेक्टर जितेंद्र झा इन बातों से परेशान रहते थे. कभी भी इनका कॉल आ जाया करता था.

Fake Medals seized

आकाश कुमार के साले प्रकाश ने बताया एक केस के सिलसिले में वह उसकी बहन सदर थाना आते थे इसी दौरान आरोपी से मुलाकात हुई. आरोपी आकाश कुमार सहानुभूति दिखाते हुए अपना परिचय कटिहार एडीएम रूप में दिया था इस तरह से नजदीकियां बढ़ती गई और बाद में विवाह कर लिया. विवाह के बाद प्रभा के नाम से जमीन और गहने थे उसे बेचकर अपने खाते पर रखा. आर्थिक शोषण और जमीन हड़पने का आरोप लगा सदर थाना में आकाश कुमार के साले ने शिकायत की थी.

Akash Kumar Fake ADM

प्रकाश कुमार को संपत्ति बिकने के बाद यह जानकारियां मिली कि सभी पैसे उसने अपने खाते में रखे हैं. तब उसे शक हुआ और उसने शिकायत सदर थाना मुजफ्फरपुर में की. तब जाकर सदर थाना जांच करने के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि यह नकली एडीएम है. जब टाउन डीएसपी इस शख्स को देखा तो उन्होंने भी पहचान लिया कि एक दो बार तो उनके ऑफिस भी कटिहार एडीएम बन कर आया था. जी हाँ ये है बिहार के नए नटवरलाल की कहानी.

#BiharNews #MuzaffarpurNews #CrimeinMuzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.