www.goltoo.in

MDDM College में World Health Day पर व्याख्यान, प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन

April 7, 2025 | by Goltoo

mddm

Muzaffarpur 7 April : MDDM College महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के सीएनडी विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर “स्वास्थ्य ही संपदा” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्याख्यान, पोस्टर प्रतियोगिता एवं संतुलित आहार प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ।

स्वास्थ्य ही संपदा: MDDM College

MDDM College की प्राचार्य प्रोफेसर कनुप्रिया ने आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “स्वस्थ जीवनशैली अपनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह के आयोजन समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम बनते हैं।”

MDDM College में World Health Day पर व्याख्यान, प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेदांता अस्पताल की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ कंचनमाला ने भाग लिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि “हर व्यक्ति अपने घर में उपलब्ध सामान्य खाद्य सामग्री से भी कम लागत में संतुलित और पोषक आहार तैयार कर सकता है।” उन्होंने दिनभर के डाइट प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर देकर स्वस्थ रहने के उपयोगी सुझाव भी साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य विषयक रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसमें तुंबा को प्रथम, शिवांगी को द्वितीय, और रितिका एवं सुकन्या को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं संतुलित आहार प्रदर्शनी में सीएनडी तृतीय वर्ष की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सीएनडी द्वितीय वर्ष की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

इस आयोजन में MDDM College की वरिष्ठ शिक्षिकाएं व विशिष्ट अतिथिडॉ. किरण झा, डॉ. निशिकांति, डॉ. सरिता, डॉ. अनुराधा, डॉ. देवश्रुति, डॉ. निशि रानी, डॉ. मंजुला वर्मा, पंखुड़ी कुमारी, डॉ. अर्चना, डॉ. रचना, डॉ. दीपमाला, डॉ. सुजाता, डॉ. सुरबाला और डॉ. नेहा — भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि छात्रों में एक जिम्मेदार और स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली को बढ़ावा देना भी रहा, जो इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है।

RELATED POSTS

View all

view all