www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University PG Exam के शेड्यूल में पहले 31 अप्रैल, वायरल होने के बाद सुधार

April 8, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-04-08T221315.157

Muzaffarpur 8 April :B.R.A. Bihar University PG Exam बीआरए बिहार विश्वविद्यालय: पीजी परीक्षा के शेड्यूल में पहले 31 अप्रैल, वायरल होने के बाद सुधार

Bihar University PG Exam

Bihar University PG Exam

बीआरएबीयू में मंगलवार को पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया शेड्यूल में सीसी 12 की परीक्षा की तारीख 31 अप्रैल अंकित थी विवि से जारी होने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल होने के कुछ देर बाद विवि प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इसमें सुधार किया और सीसी 12 की परीक्षा 2 मई को कर दी

पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आठ ग्रुप बनाये गये हैं। परीक्षा 21 अप्रैल से 22 मई तक होगी। परीक्षा में लगभग 10 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। पहली पाली में ग्रुप ए, सी, ई और जी के विषयों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में ग्रुप बी, डी, एफ और एच के विषयों की परीक्षा होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होगी

ग्रुप ए में हिस्ट्री, एआईएच, संस्कृत और भोजपुरी विषय हैं। ग्रुप बी में कॉमर्स, संगीत और मैथिली विषय हैं। ग्रुप सी में भूगोल, अंग्रेजी और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय हैं। ग्रुप डी में होम साइंस, हिन्दी और बांग्ला विषय हैं। ग्रुप ई में साइकोलॉजी, बॉटनी और दर्शनशास्त्र विषय हैं। ग्रुप एफ में राजनीति विज्ञान, केमेस्ट्री और परसियन विषय हैं। ग्रुप जी में इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और उर्दू विषय हैं। ग्रुप एच में जूलॉजी, सोशियोलॉजी और गणित विषय हैं

RELATED POSTS

View all

view all