Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 September : MIT Muzaffarpur (मुजफ्फरपुर इंजीनियरिंग कॉलेज) परिसर में 35 वां प्रांतीय खेलकूद के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय।

MIT Muzaffarpur Sports 35 वां चार दिवसीय प्रांतीय खेलकूद


एम आई टी (मुजफ्फरपुर इंजीनियरिंग कॉलेज) परिसर में लोक शिक्षा समिति बिहार के सौजन्य से एमआईटी कॉलेज, भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं सरस्वती विद्या मंदिर, केशव नगर सदातपुर के संयुक्त तत्वावधान में 35 वां चार दिवसीय प्रांतीय खेलकूद का आयोजन 27 सितंबर से 30 सितंबर तक होने जा रहा है। बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति

Advertisements

ज्ञात हो कि एमआईटी कॉलेज मुजफ्फरपुर एवं भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीच एकेडमिक एवं एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधि के आदान-प्रदान को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किया जा चुका है।

MIT Muzaffarpur Sports 35 वां चार दिवसीय प्रांतीय खेलकूद
MIT Muzaffarpur Sports 35 वां चार दिवसीय प्रांतीय खेलकूद


कार्यक्रम की तैयारी हेतु लोक शिक्षा समिति कार्यालय में आयोजन समिति की दूसरी बैठक डॉ सत्यनारायण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजेश्वर कुमार,सचिव डॉ ललित किशोर एवं विभाग निरीक्षक श्री ललित कुमार राय की देखरेख में प्रांतीय खेलकूद आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि बिहार प्रांत के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों से लगभग एक हजार बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय खेलकूद के इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री, स्थानीय विधायक, मेयर, उपमेयर, स्थानीय डॉक्टर, शहर के प्रसिद्ध खिलाड़ी, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी शिरकत करेंगे।


मौके पर प्राचार्य श्री राजेश कुमार वर्मा, विभाग निरीक्षक श्री ललित कुमार राय, परीक्षा प्रमुख श्री धीरेंद्र झा,कार्यालय प्रमुख श्री प्रशांत कुमार एवं अन्य सदस्य गण मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.