Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 March : SKJ Law College एसकेजे लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर के हेमंत शाही सभागार में एलएलबी एवं बीए.एलएलबी के सत्र 2024 25 के छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. इस समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस.के. मिश्रा, सचिव डॉक्टर श्रीमती उज्ज्वला मिश्रा, निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी, उपप्राचार्य प्रोफेसर बीएम आजाद एवं प्रशासक श्री रत्नेश इत्यादि शामिल रहे.

SKJ Law College Induction Meet

SKJ Law College Induction Meet
SKJ Law College Induction Meet

इस समारोह में गणेश वंदना एवं स्वागत गीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया. महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार स्वागत संबोधन करते हुए महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास के लंबे सफर को विस्तार से बताया.

SKJ Law College

महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस.के. मिश्रा ने उपस्थित नए नामांकित छात्र छात्रों का उत्साह वर्धन किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में सफल होने के लिए ज्ञान एवं कड़ी मेहनत की आवश्यकता है तभी लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है. उन्होंने नए छात्रों के नियमित उपस्थिति पर जोर डाला एवं बताया कि इसमें छात्र-छात्राओं का समग्र विकास होता है एवं जीवन में वह पूरी तरह से सफल होते हैं. उन्होंने सर्वोच्च उपस्थिति वाले छात्रों के लिए पुरस्कार की भी घोषणा की.

Advertisements
SKJ Law College Induction Meet
SKJ Law College Induction Meet

इंडक्शन मीट में जान डालते हुए सचिव डॉक्टर श्रीमती उज्ज्वला मिश्रा ने कहा कि यह कॉलेज पूरे बिहार में विधि शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की पहली पसंद है. इस कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों के अनगिनत सफलता के मुकाम को प्राप्त करने के बारे में बताकर नए छात्रों को भी कॉलेज की गरिमा एवं सम्मान को और अधिक ऊंचा उठने के लिए उत्साह से भर दिया.

SKJ Law College Induction Meet
SKJ Law College Induction Meet

प्राचार्य डॉक्टर के.के. एन. तिवारी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया जिससे उनका अच्छा शैक्षणिक और बौद्धिक विकास हो सके. इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने छात्रों को अपना परिचय भिन्न-भिन्न तरीकों से दिया.

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं अपने प्रदर्शन से सबको मंत्र मुक्त कर दिया. इससे कार्यक्रम में गायन, नृत्य, भाव नृत्य, लोक नृत्य, महाभारत नृत्य नाटिका जैसे अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. जिसमें अनिरुद्ध कुमार, अरुणिमा, श्रद्धा वर्मा, न्याशा कौशिक, प्राची अंजलि, शालू, अरूणागिरी, सृष्टि श्री, साक्षी वरखा इत्यादि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

SKJ Law College

इस फ्रेशर्स मीट कार्यक्रम में छात्रों को उत्साहित करने वाले अन्य शिक्षकों में मुख्य रूप से उप्राचार्य प्रोफेसर बीएम आजाद, डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रोफेसर पंकज कुमार, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, प्रोफेसर आरए सहाय, डॉक्टर रवि रंजन राय, डॉक्टर सत्यव्रत, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर प्रेरणा कश्यप, प्रोफेसर रूपा झा, प्रोफेसर शक्ति कुमार, डॉक्टर अर्चना अनुपम, डॉक्टर सतीश कुमार, प्रोफेसर बीएम दीक्षित आदि थे.
मंच संचालन ऋध्दं एवं खुशबू कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रत्नेश कुमार ने किया.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.