Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 April : 14 अप्रैल को Ambedkar Jayanti अंबेडकर जयंती समारोह के आयोजन को लेकर प्रॉक्टर बीएस राय की अध्यक्षता में प्रतिकूलपति कार्यालय में “अंबेडकर जयंती समिति” की बैठक हुई।

Ambedkar Jayanti डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

Ambedkar Jayanti डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

अध्यक्षता करते हुए प्रॉक्टर बीएस राय ने बताया कि हर वर्ष अंबेडकर जयंती कमेटी के तत्वावधान में विश्वविद्यालय में अंबेडकर जयंती समारोह मनाया जाता है। अंबेडकर जयंती समारोह मनाने का उद्देश्य शिक्षा जगत व समाज में समानता, भाईचारा और न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। डॉ अंबेडकर ने अपना जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया। उनके इन्हीं विचारों को समाज के हर वर्गों के बीच फैलाना हम शिक्षकों का दायित्व है।

Ambedkar Jayanti डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

Ambedkar Jayanti अंबेडकर जयंती समिति के संयोजक व उप कुलसचिव डॉ विनोद बैठा ने बताया कि अंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर “आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ अंबेडकर का योगदान” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, दरभंगा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ संतन कुमार अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत करेंगे।

Advertisements

इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंबेडकर विचारक सम्मिलित होंगे।
बैठक में पूर्व उप कुलसचिव श्री उमाशंकर दास, बूस्टा महासचिव डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, प्राचार्य डॉ वीरेंद्र चौधरी, प्राचार्य डॉ विजय कुमार, श्री उमा पासवान एवं डॉ ललित किशोर मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.