www.goltoo.in

LS College के स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग में सेमिनार का आयोजन

April 9, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-04-09T185159.827

Muzaffarpur 9 April : LS College लंगट सिंह कॉलेज के स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग में एक विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में पीजी जूलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, प्रो. फैयाज अहमद मुख्य अतिथि रहे।

LS College सेमिनार का आयोजन

LS College सेमिनार का आयोजन

विभाग द्वारा सेमिनार आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक गतिविधियों से छात्रों को अपने ज्ञान और प्रस्तुति कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक आयोजन छात्रों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और सभी पीजी विभाग भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को जारी रखेंगे। प्रो राय ने कहा कि सीबीसीएस पाठ्यक्रम में सेमिनार आंतरिक मूल्यांकन (सीआईए) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो छात्रों के ज्ञान और कौशल का प्रभावी तरीके से आकलन करते हैं। प्रो राय ने आगे कहा पीजी स्तर पर छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे केवल मौजूदा ज्ञान को आत्मसात न करें, बल्कि उसमें अपना योगदान भी दें। ऐसी शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से वे नए ज्ञान का सृजन करते हैं और अपने विषय ज्ञान में व्यापक विस्तार कर सकते हैं।

LS College सेमिनार का आयोजन

मुख्य अतिथि प्रो फैयाज अहमद ने छात्रों के शोध पत्रों और प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें विषय की गहरी समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. अहमद ने अपने संबोधन में जूलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधानों और करियर की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

सेमिनार में डॉ बिपिन कुमार, डॉ पूनम कुमारी ने भी छात्रों का विभिन्न टॉपिक पर पेपर बनाने और प्रस्तुत करने के लिए मार्गदर्शन किया।

मौके पर प्रो टीके डे, प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all