Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 april : Muzaffarpur U19 Cricket Team मुजफ्फरपुर अंडर – 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए पोशाक का अनावरण।

Muzaffarpur U19 Cricket Team जर्सी का अनावरण

Muzaffarpur U19 Cricket Team जर्सी का अनावरण

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर – 19 ) में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आज पोशाक का अनावरण जी सी फूड के निदेशक श्री राजेश चौधरी, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा, भाजपा नेता मुकेश सिंह चंद्रवंशी एवं समाज सेवी रत्नदीप कुमार के द्वारा किया गया । सभी ने मुजफ्फरपुर के अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की और उच्चस्तरीय प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं भी दी।

टीम आगामी 14 अप्रैल को सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में अपना पहला मैच शिवहर के विरुद्ध खेलेगी।मौके पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.