Muzaffarpur News
Advertisements

Patna 10 April : Karate World Cup 2025 कराटे विश्व कप, रुस से पदक जितकर लौटे भारतीय टीम का हुआ जोरदार स्वागत।

Karate World Cup 2025 भारतीय टीम का हुआ जोरदार स्वागत

रूस के मॉस्को में आयोजित कराटे विश्व कप -2025 से पदक जीतकर लौटी भारतीय टीम का मुजफ्फरपुर जंक्शन जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय टीम में शामिल बिहार की बेटी अनुष्का अभिषेक व भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई राहुल श्रीवास्तव को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सेंडाई शिल्पी सोनम के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।

Karate World Cup 2025 भारतीय टीम का हुआ जोरदार स्वागत

वहीं प्रियंका सिंह, शीतल कुमारी व उपासना आनंद समेत रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स् के सदस्यों के द्वारा तिलक, पगड़ी, हार व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम रास वर्ल्ड के द्वारा रखा गया था व उनके स्वागत में रास वर्ल्ड के सभी खिलाड़ी, खेल प्रेमी, अभिभावक एवं रास वर्ल्ड के सभी सदस्यों ने बढचढ कर अपनी बिटिया के स्वागत में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों में खुशी का माहौल देखते बन रहा था।

Advertisements

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहें अनुष्का के ग्राउंड लेवल के कोच सेंडाई सूरज पंडित, सुबेदार चंद्र प्रकाश, सेंसाई नितेश कुमार, हिमांशु राज, रोहित प्रजापति, नाशिर फिरोज, तनु श्री, स्वीटी रॉय एवं अनुष्का के माता पिता के साथ खेल प्रेमी व शहर वासी। उम्मीद है कि अनुष्का आने वाले समय में एक बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरेगी और देश का नाम रौशन करेंगी।

अनुष्का के मालीघाट स्थित अपने रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स् क्लब पहुचने पर केक कटिंग कराकर उनके कोच सुरज पंडित के द्वारा स्वागत किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.