National News
Advertisements

New Delhi 10 April : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के प्रमुख साजिशकर्ता Tahawwur Rana तहव्वुर हुसैन राणा को गुरुवार शाम औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी अमेरिका से उसके सफल प्रत्यर्पण के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA), नई दिल्ली पहुंचते ही की गई।

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता Tahawwur Rana

राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक विशेष विमान में एनएसजी और एनआईए की टीमों द्वारा भारत लाया गया। इस मिशन में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी भी शामिल थे। विमान के दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद, एनआईए की जांच टीम ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक Tahawwur Rana को गिरफ्तार किया।

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता Tahawwur Rana

राणा, जो मुख्य रूप से शिकागो (अमेरिका) में रहता था, पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है। उसे डेविड कोलमैन हेडली का करीबी माना जाता है, जो हमलों में पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है।

Advertisements

एनआईए की यह कार्रवाई भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और जांच एजेंसी की जीत मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब राणा से विस्तार से पूछताछ की जाएगी और उम्मीद की जा रही है कि वह हमलों की साजिश के कई अनछुए पहलुओं से पर्दा उठा सकता है।

एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राणा की गिरफ्तारी 26/11 हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है।

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी से भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नई मजबूती मिली है, और अब सबकी निगाहें एनआईए की आगामी जांच और अदालत की कार्यवाही पर टिकी होंगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.