National News
Advertisements

क़ानूनी पेंच में फंसे बहुचर्चित इंटरनेट यू ट्यूब सेंसेशन और शिक्षक ‘खान सर‘


Patna 10 February: बहुचर्चित इंटरनेट यू ट्यूब सेंसेशन ‘खान सर’, जैसा कि YouTube पर उनके प्रशंसक उन्हें जानते हैं, जाँच पूरी होने तक देश नहीं बिहार से भी बाहर नहीं जा सकते हैं .कल देर रात पत्रकार नगर थाना में उपस्थित होकर अपनी सफाई देनी पड़ी.गौरतलब है की RRB-NTPC हंगामे के बाद खान सर अचानक सुर्ख़ियों में आ गए.उनपर रेलवे परीक्षार्थियों को भड़काने और हिंसा कराने का आरोप लगा है.ट्विटर के माध्यम से जसटिस फॉर रेलवे स्टूडेंट ट्रेंड कराया.अपने वीडियो के माध्यम से बताया की कैसे रेलवे ने छात्रों के 3 साल बर्बाद किये.पुलिस का कहना है की इसके बाद छात्र भड़क गए और हिंसा पर उतारू हो गए.जैसा की हम जानते हैं विगत 24 जनवरी को राजेंद्र नगर टर्मिनल पर छात्र हिंसा पर उतारू हो गए थे.इसके खिलाफ खान सर पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी.


क्रमशः छात्रों का आंदोलन बिहार भर में फ़ैल गया .गया में ट्रेन की बोगियां जलाई गई ,आरा में भी तोड़फोड़ की घटना हुई.इसके बाद एक दिन बिहार बंद का भी आयोजन हुआ जिसमे सभी विपक्षी पार्टियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.बाद में खान सर ने छात्रों को हिंसा नहीं करने की अपील की जिसके बाद धीरे-धीरे मामला शांत हुआ.रेल मंत्री को आश्वासन देना पड़ा की खामियों को दूर कर दिया जाएगा.खान सर ने भी कहा की रेलवे बोर्ड पटना और मुजफ्फरपुर से बात हुई है समस्या का समाधान निकला जाएगा.

Advertisements


समस्या ये थी इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन वालों के लिए एक ही परीक्षा थी पर कट ऑफ मार्क्स दो थे इंटरमीडिएट वाले 93 पर पास हो रहे थे तो ग्रेजुएशनवाले 82 पर और कहा गया था साढ़े सात लाख छात्रों के रिजल्ट निकलेंगे पर निकले केवल 3 लाख 80 हजार. एक परीक्षाथी के चार स्थानों पर नाम थे.

Controversial Khan Sir


पहला विवादास्पद मामला खान सर का था 2021 में मुस्लिम धर्म के बारे में बोलना. ट्विटर पर उनके खिलाफ #reportonkhansir ट्रेंड कराया गया. दूसरा विवाद उनके नाम को लेकर भी है कभी अमितसिंह कभी फैजल बताया गया.अभी भी सही नाम का खुलासा नहीं हुआ है.लगातार कई विवादों में घिरे रहे हैं खान सर.

अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं.आसान भाषा में किसी भी विषय पर अच्छी जानकारी दे देते हैं जो आम आदमी भी समझ लेता है और याद् भी रखता है. सामाजिक अध्ययन,इतिहास ,फिजिक्स या बरमूडा ट्रायंगल हो सभी सब्जेक्ट आसान लगने लगते है.

गरीब बच्चों को आसान भाषा में पढ़ाने वाले खान सर You Tube पर वीडियो अपलोड करते हैं जिनपर मिलियंस में व्यूज आते है. RRB NTPC प्रकरण के बाद तो कई दिनों तक उनके चैनल बंद कर दिए गए थे.

Khan Sir on Pakistan War

Who is Khan Sir? Biography !

सुपर 30 के आनंद कुमार लिखते हैं….

Khan Sir Family

खान सर के पिता भारतीय सेना में अधिकारी रह चुके हैं और सेवानिवृत हैं.उनके भाई भी Commando में बताये जा रहे हैं.खान सर की शादी अभी नहीं हुई है. खान सर ने NDA की परीक्षा पास की थी पर मेडिकल पास नहीं कर पाए. इलाहबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी की परीक्षा पास की.खान सर का जन्म 1993 में गोरखपुर में हुआ था .

Khan Sir Earning

खान सर की कुल संपत्ति $2.2 मिलियन है। वह यूट्यूब से हर महीने 10 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक कमाते हैं। खान सर की मासिक आय 15 लाख रुपये है। वह बिहार के पटना में सबसे बड़ा कोचिंग संस्थान चला रहे हैं । Source- Google

Khan Sir Books

खान सर ने कई किताबे भी लिखी हैं. उनकी ज्यादातर किताबें प्रतियोगिता परीक्षाओं से सम्बन्धित हैं. उनकी पुस्तकों के लिंक नीचे दिए गए हैं.

FAQ (Frequently Asked Questions)

खान सर पटना का असली नाम क्या है?
खान सर पटना का असली नाम अमित सिंह बताया जा रहा है पर सत्यता बताना संभव नहीं.

खान सर इतने प्रसिद्ध क्यों हैं?
खान सर बेबाक अंदाज और आसान भाषा में पढ़ाने के कारण प्रसिद्ध हुए.

खान सर क्या पढ़ाते हैं?

वह ‘खान जीएस रिसर्च सेंटर’ नाम के अपने यूट्यूब चैनल पर सामान्य अध्ययन पढ़ाते हैं और उनके ग्राहकों की एक बड़ी सूची है- लगभग 95 लाख (विशिष्ट होने के लिए), शिष्टाचार, उनकी शिक्षण की अनूठी शैली।

खान सर कहाँ के रहनेवाले है.
खान सर गोरखपुर से पटना आकर बस गए और खान जी एस रिसर्च सेंटर चलाते है.

खान सर पटना की फीस क्या है?
वह पढ़ाने के लिए बहुत कम पैसे लेते है क्योंकि उनके छात्र ज्यादातर गरीब हैं पर होनहार हैं , मजदूरी कर अपना जीवन चलाते हैं.इसलिए खान सर छात्रों से पैसे न के बराबर ही लेते हैं या न लेते हैं.

खान साहब के कोचिंग संस्थान का क्या नाम है?
खान सर कोचिंग संस्थान का नाम, खान जी एस रिसर्च सेंटर है जो पटना के मुसल्लाहपुर में कोल्ड स्टोरेज के समीप स्तिथ है.


खान सर कोचिंग संस्थान का Contact Number क्या है?
संपर्क नंबर: +91 8757354880, +91 8877918018 (इंटरनेट से प्राप्त )
पता: – मुसलहपुर पटना 800006

खान सर की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
खान सर की कोई आधकारिक वेबसाइट नहीं है अभी तक की जानकारी में .खान सर की कोई ऑफिसियल वेबसाइट नहीं है अभी तक की जानकारी में .एक वेबसाइट ऑफिसियल के नाम से इंटरनेट पर है पर खान सर की है या नहीं बताना संभव नहीं है.

#khansir #khangsresearchcenter #khansirpatna

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.