National News
Advertisements

Vidya Bharti Bihar : CBSE द्वारा लागू किए गए त्रिभाषा सूत्र का Vidya Bharti Bihar ने स्वागत किया है। प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को मातृभाषा, भारतीय भाषाओं और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का संतुलित ज्ञान देकर भाषाई, सांस्कृतिक और बौद्धिक रूप से समृद्ध बनाएगी।

Vidya Bharti Bihar ने CBSE के त्रिभाषा सूत्र का किया स्वागत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा लागू किए गए त्रिभाषा सूत्र का Vidya Bharti Bihar ने स्वागत किया है। विद्या भारती बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को भाषाई, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप लागू किया गया त्रिभाषा सूत्र विद्यार्थियों को मातृभाषा, भारतीय भाषाओं तथा अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का संतुलित ज्ञान प्रदान करेगा। इससे बच्चों में अपनी संस्कृति, परंपरा एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी। साथ ही वे वैश्विक स्तर पर संवाद और प्रतिस्पर्धा के लिए भी सक्षम बनेंगे।

Advertisements
Vidya Bharti Bihar ने CBSE के त्रिभाषा सूत्र का किया स्वागत
Vidya Bharti Bihar ने CBSE के त्रिभाषा सूत्र का किया स्वागत

रामलाल सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी भाषा और संस्कृति में निहित होती है। मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने से बच्चों की समझ, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि त्रिभाषा सूत्र विद्यार्थियों को “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना से भी जोड़ेगा तथा विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के प्रति सम्मान विकसित करेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सीबीएसई की इस व्यवस्था में किसी भाषा को थोपने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। बोर्ड पहले से ही अनेक भारतीय एवं विदेशी भाषाओं का विकल्प उपलब्ध करा रहा है।

विद्या भारती बिहार के प्रदेश सचिव श्री सिंह ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाज से अपील की कि वे बच्चों को बहुभाषिक शिक्षा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि “अधिक भाषाएं, अधिक समझ और बेहतर भविष्य” की सोच ही विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.