www.goltoo.in

DIET Pusa Samastipur में वालीबॉल खेल प्रतियोगिता में वाल्मीकि सदन बना वालीबॉल चैंपियन

April 12, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-04-12T211756.843

Pusa Samastipur 12 April : DIET Pusa Samastipur जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पूसा, समस्तीपुर में अन्तरसदनीय वालीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I

DIET Pusa Samastipur वाल्मीकि सदन बना वालीबॉल चैंपियन

कार्यक्रम की शुरुआत DIET Pusa Samastipur के व्याख्याता सुरेश कुमार, संयोग कुमार प्रेमी, मो. मुन्ना एवं यशवंत कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया l मैच का संचालन स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता कुमार आदित्य ने किया I सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले गए I प्रथम मैच वाल्मीकि सदन और आर्यभट्ट सदन के बीच खेला गया, जिसमें वाल्मीकि सदन ने सीधे सेटों में 15-7, 15-11 से जीत प्राप्त की I मैंन ऑफ द मैच वाल्मीकि सदन के सोनू राज बने I

DIET Pusa Samastipur
DIET Pusa Samastipur

दूसरा मैच चाणक्य सदन और महावीर सदन के बीच खेला गया, जिसमें चाणक्य सदन ने सीधे सेटों में 15-6, 15-13 से जीत हासिल की I मैंन ऑफ द मैच महावीर सदन के मो. साजिद अफताब को दिया गया I फाइनल मुकाबला वाल्मीकि और चाणक्य सदन के बीच खेला गया I फाइनल मुकाबले से पूर्व संयोग कुमार प्रेमी और सुरेश कुमार ने टॉस कराया, जिसमें चाणक्य सदन ने टॉस जीत कर साइड लिया और सर्विस वाल्मीकि सदन ने प्रारंभ किया I

DIET Pusa Samastipur

वाल्मीकि सदन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 15-7, 15-9 से सीधे सेटों में विजय प्राप्त कर, संस्थान के सत्र के प्रथम प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया I फाइनल मैच में हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करने वाले धर्मा कुमार को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया I

DIET Pusa Samastipur

अंत में DIET Pusa Samastipur के प्रभारी प्राचार्य मो. रिजवान अंसारी, यशवंत कुमार शर्मा, लिपिक रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया I मैच का संचालन तथा निर्णायक के रूप में व्याख्याता कुमार आदित्य रहे I

मैच का आंखों देखा हाल समालोचक बबलू कुमार ने सुनाया, स्कोरर के रूप में चंद्रमोहन कुमार तथा अंशु भादनी (हुमाना- विद्यालय समन्वयक) एवं मैदान निर्माण राजेश कुमार, सुनीता कुमारी एवं अनीता कुमारी ने किया I

RELATED POSTS

View all

view all