Muzaffarpur News

Bihar University में सीनेट बैठक: सिंडिकेट एवं एकेडमिक काउंसिल चुनाव संपन्न, विजेताओं की हुई घोषणा

Advertisements

Muzaffarpur 12 April : आज B.R.A. Bihar University बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में एकेडमिक काउंसिल एवं सिंडिकेट का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर सह कुलसचिव प्रो.संजय कुमार ने सभी कोटियों का काउंटिंग के उपरान्त परिणाम घोषित किया।

Bihar University में सीनेट बैठक

घोषणानुसार Bihar University सिंडिकेट प्रोफेसर/रीडर ओबीसी कोटि में प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता एवं सामान्य कोटि में प्रो.प्रमोद कुमार तथा लेक्चरर अनुसूचित जाति कोटि में डाॅ.राकेश रंजन तथा नॉन-टीचिंग सामान्य कोटि में डाॅ.शब्बीर अहमद एवं एडवोकेट सच्चिदानन्द सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि लेक्चरर सामान्य कोटि में डाॅ.सत्येन्द्र कुमार सिंह बाइस मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित हुए।

Bihar University

Bihar University एकेडमिक काउंसिल में मानविकी संकाय से डाॅ.सुशांत कुमार, विज्ञान संकाय से डाॅ.राजेश कुमार, मैनेजमेंट संकाय से श्यामानंद झा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वही वाणिज्य संकाय से चौधरी साकेत उनचालीस मतों के अंतर से तथा सामाजिक विज्ञान संकाय से डाॅ.सौरभ राज कांटे की टक्कर में दो मतों से निर्वाचित घोषित हुए।

Bihar University
Bihar University

🔷 सिंडिकेट चुनाव परिणाम:

  • प्रोफेसर/रीडर (ओबीसी कोटि): प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता निर्वाचित
  • प्रोफेसर/रीडर (सामान्य कोटि): प्रो. प्रमोद कुमार निर्वाचित
  • लेक्चरर (अनुसूचित जाति कोटि): डाॅ. राकेश रंजन निर्वाचित
  • नॉन-टीचिंग (सामान्य कोटि): डाॅ. शब्बीर अहमद एवं एडवोकेट सच्चिदानन्द सिंह निर्विरोध निर्वाचित
  • लेक्चरर (सामान्य कोटि): डाॅ. सत्येन्द्र कुमार सिंह ने 22 मतों के अंतर से जीत दर्ज की

🔷 एकेडमिक काउंसिल चुनाव परिणाम:

  • मानविकी संकाय: डाॅ. सुशांत कुमार निर्विरोध
  • विज्ञान संकाय: डाॅ. राजेश कुमार निर्विरोध
  • मैनेजमेंट संकाय: श्यामानंद झा निर्विरोध
  • वाणिज्य संकाय: चौधरी साकेत ने 49 मतों के अंतर से जीत दर्ज की
  • सामाजिक विज्ञान संकाय: डाॅ. सौरभ राज कांटे की टक्कर में 2 मतों से विजयी रहे

Bihar University की महत्वपूर्ण विधायी इकाई सिंडिकेट एवं एकेडमिक काउंसिल हेतु निर्वाचित उक्त सभी सदस्यों को विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Bihar University

🎉 बधाईयों का तांता

बधाई देने वालों में बुटा संरक्षक सह विधान पार्षद प्रो.संजय कुमार सिंह, बुटा अध्यक्ष प्रो.अरुण कुमार व महासचिव डॉ.सुनील कुमार सिंह, बुस्टा कार्यकारी अध्यक्ष सीनेटर प्रो.जयकांत सिंह, विश्वविद्यालय विभाग शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो.सतीश कुमार राय व महासचिव प्रो.ललन‌ कुमार झा, सीनेटर डॉ.संजय कुमार सुमन, डॉ.उदय कुमार, डॉ.विजयेन्द्र झा, डॉ.साजिदा अंजुम, डॉ.रेशमा सुल्तान, डॉ.रविशंकर कुमार, डॉ.विनोद बैठा, डॉ.भारत भूषण, डॉ.आईदा केरकेट्टा, कुलानुशासक प्रो.बी.एस.राय, अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ.आलोक प्रताप सिंह, सीसीडीसी प्रो.मधु सिंह, प्रो.संगीता रानी, प्राचार्य डॉ.नलिन विलोचन, प्रो.ओ.पी.राय, प्रो.रामनरेश पंडित, प्रो.त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रो.व्यासनन्दन शास्त्री, प्रो.श्यामबाबू शर्मा, प्रो.रवि श्रीवास्तव, प्रो.आले मुज्तबा, प्रो.विनीता वर्मा, प्रो.नीलम कुमारी, प्रो.रंजना कुमारी, प्रो.सुधा कुमारी, प्रो.अनिता सिंह, प्रो.कुमारी रेखा, प्रो.पंकज कुमार राय, प्रो.ब्रहमानन्द झा, प्रो.रूपा कुमारी, प्राचार्य प्रो.राजेश कुमार, प्रो.मनोज कुमार, एल.एन.मिश्रा मैनेजमेंट काॅलेज के कुलसचिव डॉ.शरदेन्दु शेखर, डॉ.शारदानन्द सहनी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.रंजीत कुमार, सम्बद्ध महाविद्यालय संघ के डाॅ.रामविनोद शर्मा, डॉ रणविजय, डॉ.पवन कुमार सिंह, डॉ धनंजय कुमार सिंह, डॉ हरेंद्र कुमार, अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ.ललित किशोर, राघव मणि, डॉ नितेश, डॉ सर्वेश्वर, डॉ राकेश, डॉ राकेश रंजन आदि रहे।

यह चुनाव विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं प्रशासनिक दिशा में नई ऊर्जा और नेतृत्व को लेकर निर्णायक माना जा रहा है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.