Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 April : आज दिनांक 12/4/25 को RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति ‘विरासत ‘ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्राचार्या श्रीमती अनिता सिंह की अध्यक्षता में हुई।

RDS College की सांस्कृतिक समिति ‘विरासत ‘

इस बैठक में 29 और 30 अप्रैल को दो दिवसीय ‘ RDS कल्चरल फेस्ट ‘ के आयोजन के प्रस्ताव को मंजूर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र -छात्राएं विभिन्न कलात्मक विधाओं यथा – नृत्य, संगीत, अभिनय , भाषण, डिबेट इत्यादि में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

RDS College की सांस्कृतिक समिति 'विरासत '
RDS College की सांस्कृतिक समिति ‘विरासत ‘

प्राचार्या डॉ अनिता सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र -छात्राएं विरासत के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं जिससे उनके भीतर की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर विरासत के संयोजक डॉ नीरज कुमार मिश्र, डॉ रजवी, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ प्रियंका दीक्षित, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ वंदना शर्मा एवं डॉ पूनम कुमारी ने अपने -अपने विचार रखे।

Advertisements
RDS College

संयोजक डॉ नीरज कुमार मिश्र ने बताया कि छात्र -छात्राओं के विभिन्न विधाओं में मार्गदर्शन के लिए निर्देशक के रूप में विभिन्न विभागों के शिक्षक रहेंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.