Muzaffarpur News
Advertisements

Jamui 24 October : Jamui State Volleyball Championship में तिरहुत की अंडर-14 टीम फाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में दरभंगा को 2-0 से हराया।

Jamui State Volleyball Championship तिरहुत प्रमंडल की बालिका वॉलीबॉल टीम फाइनल में ,दरभंगा को 2-0 से हराया

बिहार के जमुई में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता (Jamui State Volleyball Championship) में तिरहुत प्रमंडल की अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में तिरहुत की टीम ने दरभंगा प्रमंडल को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

तिरहुत प्रमंडल की टीम ने प्रतियोगिता के शुरुआती दौर से ही दमदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने अपने पूल के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास, बेहतर तालमेल और अनुशासित खेल की बदौलत टीम ने लगातार विरोधी टीमों पर बढ़त बनाए रखी।

Advertisements
Jamui State Volleyball Championship तिरहुत प्रमंडल की बालिका वॉलीबॉल टीम फाइनल में
Jamui State Volleyball Championship तिरहुत प्रमंडल की बालिका वॉलीबॉल टीम फाइनल में

पूल चरण में तिरहुत प्रमंडल ने मुंगेर और पूर्णिया को 2-0 से हराया। इसके अलावा मगध और सारण प्रमंडल की टीमों के खिलाफ भी 2-0 से जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन के बाद टीम ने सेमीफाइनल में दरभंगा को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया।

उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने टीम की उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि तिरहुत प्रमंडल का फाइनल मुकाबला 25 अक्टूबर को कोसी प्रमंडल की टीम से होगा। इस मुकाबले में तिरहुत की टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

टीम की इस उपलब्धि पर वॉलीबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव करुणेश कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक कृष्णा ठाकुर और अंकुश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। टीम के लगातार शानदार प्रदर्शन से तिरहुत प्रमंडल में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह है। अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.