www.goltoo.in

World No Tobacco Day डॉ. राममनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

May 31, 2025 | by Goltoo

lohia

Muzaffarpur 31 May : आज World No Tobacco Day विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर डॉ. राममनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कुमारी रेखा एवं डॉ. हरिश्चंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

World No Tobacco Day

World No Tobacco Day

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं को नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान उपस्थित विद्वानों ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं से नशा त्यागने का आह्वान किया। उन्होंने तंबाकू व अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए एक स्वस्थ, संयमित एवं जागरूक समाज की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर डॉ. बसंत लाल शर्मा, डॉ. नन्हे कुमार, श्री आनंद कौशल, नशा मुक्ति अभियान से जुड़े पदाधिकारी डॉ. अनामिका, श्री संजीव रंजन, श्री किशोर महतो, श्री पृथ्वीराज, श्री नंद कुमार तथा छात्र प्रतिनिधि उदय कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर तंबाकू और अन्य नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक संवाद एवं संकल्प के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

You may also like to read…

RELATED POSTS

View all

view all