www.goltoo.in

Volleyball Summer Camp वॉलीबॉल समर कैंप संपन्न: खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण और सम्मान

June 17, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-06-17T220939.778

Muzaffarpur 17 June : जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में 7 जून से शुरू हुआ दस दिवसीय Volleyball Summer Camp आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कैंप का आयोजन मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ और जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था।

Volleyball Summer Camp जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में

Volleyball Summer Camp जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी करुणेश कुमार ने बताया कि इस कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल के तकनीकी और शारीरिक कौशलों में बेहतरीन प्रगति की। खिलाड़ियों ने समर्पण और जोश के साथ नए गुर सीखे और अभ्यास में पूरा मनोयोग दिखाया।

Volleyball Summer Camp जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर में

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता, डॉ. आर. एस. त्रिवेदी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अशोक कुमार सिंह और एनआईएस कोच गोपाल सिंह उपस्थित रहे। इन अतिथियों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार और स्मृति स्वरूप टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।

समारोह का संचालन स्वयं करुणेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आर.डी.एस. कॉलेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. रवि शंकर कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी नंदन कुमार, निर्मल कुमार, संजीत कुमार, हरिशंकर सिंह, रामकुमार राय शर्मा, मुकेश कुमार और अमरेश कुमार सहित कई खेलप्रेमी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन ने खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

You may also like to read….

RELATED POSTS

View all

view all