Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 June : कोलकाता में 19 से 23 जून 2025 तक आयोजित 9वीं रैंकिंग ओपेन National Speed Skating Championship में बिहार की ओर से भाग ले रही मुजफ्फरपुर की आराध्या श्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 से 8 वर्ष के आयु वर्ग की 100 मीटर स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर राज्य और शहर का नाम रोशन किया।

National Speed Skating Championship

 National Speed Skating Championship

इस प्रतियोगिता में बिहार को कुल 10 पदक प्राप्त हुए, जिनमें 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। आराध्या मिठनपुरा स्थित इंद्रप्रस्थ स्कूल की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर रौलर स्केटिंग संघ की अध्यक्षा अन्नु गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. वंदना, सचिव राम कलश चौरसिया और संघ के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

कोलकाता से प्रशिक्षक राहुल चौरसिया ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। साथ ही बिहार रौलर स्केटिंग संघ के अखिलेश कुमार और सौरभ कुमार ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisements

You may also like to read..

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.