Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 August : GD Mother International School की अंडर-14 बालक टीम ने संत पॉल स्कूल को हराकर सीबीएसई क्लस्टर बिहार-झारखंड रीजन बास्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से होगा।

GD Mother International School U-14 टीम

विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, जमशेदपुर में 29 जुलाई से 02 अगस्त 2025 तक आयोजित सी.बी.एस.ई. क्लस्टर बास्केटबॉल टूर्नामेंट (बिहार और झारखंड रीजन) में जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। स्कूल के निदेशक पंकज कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के कुल 24 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं।

GD Mother International School

कोच रणप्रताप जायसवाल ने जानकारी दी कि पहले मुकाबले में जी.डी. मदर की टीम ने जी.जी.एस. पब्लिक स्कूल बोकारो को 30-23 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्री-क्वार्टर में डी.पी.एस. बोकारो को 22-00, क्वार्टर फाइनल में बोकारो पब्लिक स्कूल को 37-27 और सेमीफाइनल में संत पॉल स्कूल को 29-15 से हराया।

Advertisements

फाइनल मुकाबला शनिवार को ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से खेला जाएगा।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ने कोच, टीम मैनेजर कल्पना सिंह और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, विद्यालय की प्राचार्या नीलम सिंह ने भी फाइनल के लिए टीम का उत्साहवर्धन किया और विश्वास जताया कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.