Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 August : RDS College के प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार के नेतृत्व में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक में उन्मुखीकरण व प्रेरण कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक की गई।

RDS College में नव नामांकित छात्रों के लिए उन्मुखीकरण

RDS College में नव नामांकित छात्रों के लिए उन्मुखीकरण
RDS College में नव नामांकित छात्रों के लिए उन्मुखीकरण

प्राचार्य ने वार्ता के दौरान बताया कि सत्र (2025-29) में नव- नामांकित छात्रों के लिए 12 अगस्त को उन्मुखीकरण व प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए छात्रों को विभागाध्यक्षों के माध्यम से कॉलेज के वातावरण, नियमों और संसाधनों से परिचित कराया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों की शत- प्रतिशत उपस्थिति की महत्ता व अनिवार्यता, छात्रों को शैक्षणिक जानकारी, कॉलेज के वातावरण व संस्कृति से परिचय, पाठ्येतर गतिविधियों से परिचय, सामाजिक जागरूकता, व्यक्तित्व विकास एवं पाठ्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में डॉ अनिता सिंह, डॉ नीलिमा झा, डॉ अमिता शर्मा, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ एमएन रजवी, डॉ राजीव कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ देवेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ सौरभ राज, डॉ आलोक त्रिपाठी, डॉ प्रियंका दीक्षित, डॉ सुमन लता, डॉ मंजरी आनंद, डॉ हसन रजा, डॉ अपर्णा कुमारी, डॉ ललित किशोर, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री चंदन कुमार, आदि मौजूद रहे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.