Sports
Advertisements

Darbhanga 25 March : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हायमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 7 विकेट से हराया।
आज दरभंगा के पोलो स्टेडियम में शिवहर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 50 ओवर के मैच में 29 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें शिवहर के तरफ से शिवम ने 30, सूरज ने 12 ,एवं शिवम कुमार ने 15 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

Muzaffarpur Team with officials

गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर के तरफ से नमन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके वही विशाल सिंह ने दो सरफराज ने दो दानिसल निजाम ने एक एवं देवाशीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने 29 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए मुजफ्फरपुर के तरफ से दनिसल निजाम ने 37 रन बनाए वही पवन ने 20 एवं विकास रंजन ने 18 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

Adv Banner

गेंदबाजी में शिवहर के तरफ से मृत्युंजय ने दो एवं मनीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज का मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के नमन पराशर को दिया गया।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरपुर अपना दूसरा मैच 31 तारीख को सीतामढ़ी के विरुद्ध दरभंगा के पोलो स्टेडियम में ही खेलेगी।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.