Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 August : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में MDDM College द्वारा “हर घर तिरंगा 2025” के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

MDDM College “हर घर तिरंगा 2025”

MDDM College "हर घर तिरंगा 2025"

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने जोर-शोर से नारे लगाते हुए देशभक्ति की भावनाओं को और प्रोत्साहित किया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम का उत्साह गूंज उठा।

MDDM College "हर घर तिरंगा 2025"

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शगुफ्ता नाज़ के नेतृत्व में हुआ। प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को तिरंगे और देश के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, विद्यार्थियों द्वारा “आज़ादी” थीम पर पोस्टर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें अनेकों विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी दी। निर्णायक मंडल द्वारा श्रृष्टि सलूजा को प्रथम,आरुषि कुमारी को द्वितीय ,रुखसार और अलीशाह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Advertisements

इस अवसर पर डॉ. किरण, डॉ. सरोज, डॉ निशिकांति, डॉ देवश्रुति , डॉ. राकेश, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. नीरजा, डॉ. अर्चना तिवारी, डॉ. सदफ़, डॉ. आशा यादव, डॉ. रामदुलार सहनी, डॉ. नूतन, डॉ. प्रियम फ्रांसिस, डॉ. नवनीता, डॉ. प्रांजली, डॉ. नील रेखा, डॉ. मैरी मारेंडी, डॉ. मधुसूदन, डॉ सुरबाला, डॉ. स्मिता, डॉ. पल्लवी, डॉ रवि भूषण, डॉ बिपिन, डॉ संजय,पार्थ प्रियदर्शी, डॉ. नवीन सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.