Headlines

LS College की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने आईक्यूएसी बैठक में नैक मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा की

LS College
Advertisements

Muzaffarpur 27 August : LS College की प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने आईक्यूएसी में आयोजित एक बैठक में कॉलेज की नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में नैक मूल्यांकन की तैयारियों के लिए बनाई गई विभिन्न कमिटी के सदस्यो ने भाग लिया.

LS College की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया

प्राचार्य प्रो कनुप्रिया सभी से एक टीम के रूप में मिलकर काम करने और कॉलेज की बेस्ट प्रैक्टिसेज और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए हर विवरण पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि डॉक्यूमेंटेशन सबसे अहम भाग है. बैठक के दौरान प्रो कनुप्रिया ने विभिन्न पहलुओं में कॉलेज की ताकत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने की रणनीतियों पर सभी से विस्तृत चर्चा की.

LS College की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया

उन्होंने शिक्षण, अनुसंधान. बुनियादी ढाँचा, और छात्र सहायता सेवाओं पर विशेष जोड़ देने की अपील करते हुए मान्यता प्रक्रिया में उच्च ग्रेड प्राप्त करने के लिए निरंतर सुधार और नवाचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने शीर्ष ग्रेड प्राप्त करने की कॉलेज की क्षमता पर अपना विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सभी शिक्षको एवं कर्मचारियों की सक्रिय रचनात्मक भागीदारी से ही नैक मूल्यांकन में कॉलेज उच्चतम ग्रेड प्राप्त कर सकेगा, सिर्फ आईक्यूएसी या समितियों के भरोसे ये संभव नही हो पाएगा.

विश्वविद्यालय परीक्षाओं के दौरान आर्ट्स ब्लॉक में परीक्षा होने की स्थिति में छात्रों का शिक्षण बाधित नहीं हो इसके लिए प्राचार्या ने वैसे अवसरों पर शिक्षकों से ऑनलाइन वर्ग संचालन का निर्देश भी दिया. उन्होंने सभी से नैक मूल्यांकन की गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन यथाशीघ्र नैक मूल्यांकन के लिए प्रतिबद्ध है।

मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो विजय कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ तथागत बनर्जी, डॉ बाणेश्वर, डॉ संतोष अनल, डॉ राजेश अनुपम, डॉ नवीन कुमार, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *