Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 August : मुजफ्फरपुर में आयोजित होनेवाले BRABU Psychology Conference में भाग लेने पहुंचे पूर्व कुलपति व प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक प्रो. गिरीश्वर मिश्र ने कहा कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति के लिए मनोविज्ञान, योग और सांस्कृतिक गतिविधियों का सहारा लेना जरूरी है।

BRABU Psychology Conference

BRABU Psychology Conference: प्रो. गिरीश्वर मिश्र

BRABU Psychology Conference के पूर्वसंध्या पर एमजीआइ यूनिवर्सिटी वर्धा के पूर्व कुलपति और देश के प्रख्यात मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर गिरीश्वर मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए। विदेशों में अध्यापन कर चुके और दर्जनों पुस्तकों के लेखक प्रो. मिश्र ने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मनोविज्ञान हर आम आदमी की मूलभूत जरूरत बन चुका है।

BRABU Psychology Conference: प्रो. गिरीश्वर मिश्र
BRABU Psychology Conference: प्रो. गिरीश्वर मिश्र

उन्होंने बताया कि तनाव से मुक्ति पाने के लिए देशज मनोविज्ञान बेहद कारगर है, जिसमें योग और सांस्कृतिक गतिविधियों की भूमिका अहम है। इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने भले ही सूचना और जीवन को सहज बनाया है, लेकिन साथ ही तनाव और मानसिक समस्याओं को भी बढ़ा दिया है।

Advertisements

प्रो. मिश्र ने कहा कि तनाव जनित बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं, ऐसे में जीवन में संतुलन बनाए रखने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए मनोविज्ञान का सहारा लेना अनिवार्य है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.