Muzaffarpur News

Patna Metro Auto Accident मेट्रो निर्माण कार्य में लगे जेसीबी से ऑटो की टक्कर, 7 मृत

Advertisements

Patna 16 April : Patna Metro Auto Accident पटना में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: मेट्रो निर्माण कार्य में लगे जेसीबी से ऑटो की टक्कर, 7 की मौत.

Patna Metro Auto Accident

बिहार के पटना से एक अहम खबर सामने आई है, जहां कंकड़बाग थाना बाईपास इलाके के पास मेट्रो निर्माण कार्य में लगी क्रेन से एक ऑटो के टकराने की दर्दनाक घटना घटी। टक्कर के परिणामस्वरूप ऑटो में सवार आठ यात्रियों में से सात की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से पूरा इलाका सदमे में है।

Patna Metro Auto Accident
Patna Metro Auto Accident Twitter image

हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे कंकड़बाग के रामलखन पथ पर हुआ, जब ऑटो की मेट्रो निर्माण में लगे हाइड्रा जेसीबी से जोरदार टक्कर हो गई. घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठ यात्रियों में से सात की जान चली गई.

तीन महिला और चार पुरुष की मौत हुई है.दुर्घटना में बचने वाले व्यक्ति 29 वर्षीय मुकेश साहनी है जो मोतिहारी के बताये जा रहे हैं.मृतक नेपाल ,रोहतास,मुजफ्फरपुर,मधुबनी और वैशाली के हैं.

घटना की पुष्टि करते हुए ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि ऑटो आठ यात्रियों को लेकर मीठापुर से जीरोमाइल की ओर जा रहा था, जबकि मीठापुर के पास मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा था. घटनाक्रम के दौरान, ऑटो मेट्रो मेट्रो निर्माण में लगे हाइड्रा जेसीबी से टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.