Headlines

National Sports Day पर मुजफ्फरपुर में विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन, संडे ऑन साइकिल बना आकर्षण”

National Sports Day National Sports Day
Advertisements

Muzaffarpur 31 August : National Sports Day के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के तत्वाधान में 29 अगस्त से 31अगस्त तक सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम, एवं खेल भवन में आयोजित विभिन्न प्रकार की आउटडोर इंडोर एवं मनोरंजात्मक खेल कूद प्रतियोगिता विधिवत रूप से संपन्न हुई ।

National Sports Day संडे ऑन साइकिल

Service Regularization

आज अंतिम दिन लोगों में खेल के प्रति युवाओं में जन जागरूकता के प्रसार हेतु खेल भवन सिकंदरपुर से संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार सहित कई शारीरिक शिक्षक एवं पदाधिकारी ने सिकंदरपुर स्टेडियम से लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहा होकर लगभग 15 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर शहरवासियों को जीवन में खेल के महत्व और स्वस्थ के विषय में जागरूक करने का प्रयास किया।

National Sports Day
National Sports Day

आज समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डी डी सी मुजफ्फरपुर श्रेष्ठ अनुपम एवं जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने सभी प्रतिभागी शारीरिक शिक्षकों को टीशर्ट देकर सम्मानित किया।वहीं वॉलीबाल के विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार के द्वारा किया गया एवं मंच संचालन शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार ने किया। मौके पे शारीरिक शिक्षक रामकुमार राय शर्मा,समरेश कुमार,मुकेश कुमार,अमरेश कुमार, श्वेताब आलम,अंकुश कुमार,लालाबाबू सिंह,मिथलेश कुमार,प्रवीण वर्मा, नीरज कुमार ,वूशु के कोच करण कुमार ,चंदन कुमार , उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *