Ravi Mehta Memorial Football League : Bairiya Sporting Club ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया
March 15, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 15 March : आज दिनांक 15 मार्च 2026 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए Ravi Mehta Memorial Football League टूर्नामेंट के फाइनल में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
Ravi Mehta Memorial Football League
आज दिनांक 15 मार्च 2026 कोRavi Mehta Memorial Football League का फाइनल मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब एवं ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया आज के मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में श्री वंशीधर बृजवाशी माननीय विधायक विधानपरिषद ,ने विशिष्ट अतिथियों ,अजय नारायण सिन्हा वरीय अधिवक्ता,अविनाश कुमार ए सी सी सीमेंट,रोहित प्रकाश ,राजीव कुमार सिन्हा,मयंक कुमार मुन्ना मुकेश कुमार वर्मा समाज सेवी राज कपूर जी तथा खेल आयोजक पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ,श्री अश्विनी खत्री ,सुनील कुमार सिंह ,असगर हुसैन अनिल कुमार सिंह हरनाम सिंह विजेंद्र चौधरी राकेश कुमार मिंटू सुधीर कुमार सिंह डॉ फिरोज उद्दीन फैज सुमन कुमार श्रीवास्तव शमीमुल हक एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

टूर्नामेंट कमेटी के द्वारा सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
आज का मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा दोनों टीमों के द्वारा काफी अच्छे एवं उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया गया ।खेल के 35 वे मिनट में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर 7 बबलू कुमार ने 18 यार्ड्स के टॉप से शानदार शॉट लगा कर अपने टीम के लिए गोल करने में सफलता पाई।इस मैदानी गोल के बाद बैरिया स्पोर्टिंग क्लब एक शून्य से आगे हो गई।उसके बाद दोनों टीमों ने एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन मध्यांतर तक बैरिया स्पोर्टिंग क्लब शून्य के मुकाबले एक गोल से आगे थी।

मध्यांतर के पश्चात दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन सफलता किसी भी टीम को नहीं मिली।खेल के समाप्ति पश्चात बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम को को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया ।
टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर का खिताब से अंकित कुमार बैरिया स्पोर्टिंग क्लब पुरस्कृत किया गया। आज के मैच का बेस्ट 22 का पुरस्कार बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के बबलू कुमार को दिया गया ।वेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के ऋषि कुमार को दिया गया । टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने के लिए गोल्डन बूट पुरस्कार बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के अंकित कुमार को दिया गया जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 12 गोल किए। बेस्ट 11 का पुरस्कार ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम के रवि उरांव को दिया गया।बेस्ट अनुशासित टीम का पुरस्कार ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम को दिया गया।
आज के मैच मे निर्णायक के रूप में दीपक कुमार ,सहायक निर्णायक अमोद कुमार ,दीपक कुमार 2 एवं फोर्थ निर्णायक के रूप में मुहम्मद सईद ने अपनी भूमिका निभाई।
RDS College Annual Sports का समापन, कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने विजेताओं को किया सम्मानित https://t.co/G4wyIi4Ipv #Muzaffarpur@brabu_ac_in@DineshCRai pic.twitter.com/67yJGtM2eM
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 13, 2026
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण के दौरान पूरे टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले जिला रेफरी बोर्ड के सभी निर्णायकों को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विजेता टीम बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को विजेता ट्रॉफी के साथ सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र एवं उपविजेता टीम ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम को उपविजेता ट्रॉफी के साथ सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
लीग टूर्नामेंट के सफल संचालन के पश्चात जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी खत्री के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all